Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को अब नहीं मिल रहे दर्शक, जानें 36वें दिन का कलेक्शन

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anil Sharma on Ameesha Patel

Gadar 2 Box Office Collection Day 36: गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. हालांकि फिल्म की कमाई अब काफी कम हो गई है और 36वें दिन बेहद कम कमाई हुई. मूवी में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा, सिमरत कौर हैं.

विज्ञापन
undefined

11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म कर दिया. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

undefined

गदर 2 को रिलीज हुए 36 दिन हो गए है और अब मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. सनी देओल की फिल्म को अब दर्शक नहीं मिल रहे है और फिल्म ने बेहद कम कमाई की.

undefined

‘गदर 2’ की रिलीज के पांचवें शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 36वें दिन सिर्फ 35 लाख का कलेक्शन किया है.

undefined

जिसके बाद ‘गदर 2’ की कुल कमाई 517.63 करोड़ रुपये हो गई है. गौरतलब है कि मूवी में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा, सिमरत कौर हैं.

undefined

‘गदर 2’ की कमाई लगातार गिरती जा रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने 15 से फिल्म की टिकट की कीमत घटा दी गई थी. हालांकि इससे भी फिल्म की कमाई में कोई बदलाव नजर नहीं आया.

undefined

इन दिनों सिनेमाघरों में फिलहाल शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति की फिल्म जवान का जलवा छाया हुआ है. ऐसे में अब गदर 2 की कहानी बॉक्स ऑफिस पर खत्म होती दिख रही है.

undefined

कहा जा रहा है कि गदर 2 इस साल अक्टूबर में ओटीटी रिलीज होगी. खबरें है कि गदर 2 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को जी5 पर होगा. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते है.

undefined

गदर 2 की सफलता का जश्न हाल ही में मनाया गया, जिसमें शाहरुख कान अफनी पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए थे. इसके अलावा इसमें अजय देवगन, आमिर खान, सलमान खान भी शरीक हुए.

undefined

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने एक मजेदार रैपिड-फायर सत्र में भाग लिया, जहां उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें लगता है कि सनी देओल “सबसे अच्छे” भाई हैं.

undefined

गदर 2 तारा सिंह के बेटे के रोल में उत्कर्ष शर्मा है. उत्कर्ष ने गदर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और अब 22 साल बाद उन्होंने बड़े जीते का किरदार निभाया था.

Also Read: Gadar 2 Box Office: खत्म हुआ ‘गदर 2’ का क्रेज, घटने लगी है सनी देओल की फिल्म की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola