Gadar 2 Box Office Collection Day 32: शाहरुख की जवान के आगे सनी की गदर 2 ने टेके घुटने, सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Gadar 2 Box Office Collection Day 32: सनी देओल की गदर 2 ने अपने सफल प्रदर्शन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. 32वें दिन सिनेमाघरों में फिल्म ने काफी कमाई की. चलिए आपको बताते है मूवी की टोटल कमाई.

विज्ञापन
undefined

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 फैंस के बीच जबरदस्त हिट रही. इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस में एक नई जान डाल दी. बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत से लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने तक, फिल्म की एक महीने की यात्रा अभूतपूर्व रही है.

undefined

जवान के 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही सनी देओल स्टारर गदर 2 के कलेक्शन में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म की कमाई और घटकर 75 लाख रुपये रह गई.

undefined

Sacnilk के मुताबिक, गदर 2, 32वें दिन 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही. जाहिर है कि यह भारी गिरावट शाहरुख खान की फिल्म जवान से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण है.

undefined

गदर 2 का कुल कलेक्शन 514.57 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा, लव सिन्हा ने अहम रोल निभाया है.

undefined

वर्ष 1971 के दौरान लाहौर में सेट, ‘गदर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत भड़काने वालों के प्रति तारा सिंह के निरंतर गुस्से को दर्शाते हुए अपने प्रीक्वल के मनोरम एक्शन दृश्यों को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है.

undefined

जवान की रिलीज के बाद गदर 2, 2023 की सबसे ज्यादा हिंदी ओपनर्स की सूची में दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई. जवान अब 75 करोड़ रुपये के साथ इस सूची में सबसे आगे है.

undefined

गदर 2 में तारा सिंह और सकीना के बेटे के रोल में उत्कर्ष शर्मा है. उत्कर्ष जीते के रोल में है और वो पाकिस्तानी सैनिकों के चंगुल में फंस जाते है. जिसे छुड़ाने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान जाता है.

undefined

जवान की सफलता से गदर 2 की टीम बेहद खुश है. हाल ही में गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने किंग खान को जवान की बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए बधाई दिया था.

undefined

गदर में विलने का रोल अमरीश पुरी ने निभाया था, लेकिन गदर 2 में मनीष वाधवा विलेन बने है. अमरीश पुरी अब हमारे बीच नहीं है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola