ePaper

Jharkhand News: हजारीबाग के बड़कागांव में तीन दिनों से हाथियों का कहर, लाखों का हुआ नुकसान

Updated at : 21 Jul 2022 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: हजारीबाग के बड़कागांव में तीन दिनों से हाथियों का कहर, लाखों का हुआ नुकसान

हजारीबाग के बड़कागांव स्थित पवनवा टांड़ में हाथियों का कहर जारी है. ग्रामीणों के घर, फसल और पशुओं को अपना निशाना बना रहे हैं. लाखों के नुकसान की खबर है. वहीं, वन क्षेत्र पदाधिकारी ने क्षति होने पर मुआवजा देने की बात कही है.

विज्ञापन

Jharkhand News: हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड की चेपाकला पंचायत के पवनवा टांड में तीन दिनों से हाथियों का कहर लगातार जारी है. इस दौरान हाथियों की झुंड ने कई घरों को तोड़ा और घर में रखे अनाज को चट कर गया. हाथियों द्वारा घर तोड़े जाने से दीवार से दबकर चार बकरियां मर गयी. वहीं, फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया.

इन ग्रामीणों के घर और फसलों को रौंदा

हाथियों की झुंड ने तुलसी गंझु, बालेश्वर गंझु, महेश गंझू एवं गिरधारी गंझु का घर तोड़ दिया. वहीं, जगदीश गंझू के खेतों में लगे मकई की फसल को रौंद दिया. इसके अलावा बालेश्वर गंझू की बकरियां मर गयी. हाथियों को भगाने के लिए वन समिति के अध्यक्ष राजेश रजक, भोला साव, भूपेंद्र कुमार समेत अन्य वनरक्षी पंदनवा टांड़ गये हुए थे.

ग्रामीणों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न

ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी का घर भी तोड़ दिया. हमारे साल भर का अनाज रखा हुआ. अनाज भी हाथियों ने चट कर दिया. अब हमलोगों के समक्ष साल भर क्या खाएंगे? इसके लिए संकट उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया अनिकेत कुमार नायक एवं पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम द्वारा 10-10 किलो सूखा अनाज दिया गया है.

Also Read: ACB ने 4500 रुपये रिश्वत लेते कोडरमा के रेंजर को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट पेपर देने के नाम पर मांगे थे घूस

10 से 15 हाथियों के झुंड बरपा रहे कहर

10 से 15 हाथियों की झुंड ने बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में कहर बरपा रही है. वन विभाग की काफी मशक्कत के बाद हाथियों को भगाने में सफलता मिली थी, लेकिन एक बार फिर हाथियों ने कहर बरपाना शुरू किया है. हाथियों के आतंक से बड़कागांव प्रखंड में दस्तक देने से ग्रामीणों में काफी डर का माहौल बना हुआ है.

ग्रामीणों को मिलेगा मुआवजा

इस संबंध में बड़कागांव वन क्षेत्र पदाधिकारी छोटेलाल ने कहा कि ग्रामीण हाथियों को किसी तरह से नहीं छेड़े, वरना हाथी और उग्र होंगे. जिन-जिन ग्रामीणों की क्षति हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. वहीं, इस संबंध में जिला परिषद सदस्य याश्मीन निशा, चेपाकला पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अनिकेत कुमार नायक, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम सहित अन्य ग्रामीणों ने नुकसान हुए किसानों की मुआवजा के लिए सरकार से मांग की है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola