ePaper

बंगाल चुनाव के लिए चौथे पर्यवेक्षक की नियुक्ति, रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी अनिल शर्मा कल कोलकाता आयेंगे

Updated at : 16 Mar 2021 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव के लिए चौथे पर्यवेक्षक की नियुक्ति, रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी अनिल शर्मा कल कोलकाता आयेंगे

चुनाव आयोग ने सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को नये पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है. अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में हमारे तीन पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं. अन्य पुलिस पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है और वह 17 मार्च तक कोलकाता पहुंच जायेंगे.’

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चौथे पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है. सोमवार को आयोग ने यह नियुक्ति की. कोलकाता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को नये पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है. अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में हमारे तीन पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं. अन्य पुलिस पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है और वह 17 मार्च तक कोलकाता पहुंच जायेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘जिन जगहों पर पहले एवं दूसरे चरण में चुनाव होने हैं, वहां पहले से ही पर्यवेक्षक तैनात हैं.’ इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय को एक अप्रैल को 30 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए 176 नामांकन प्राप्त हुए हैं.

Also Read: WB Chunav 2021 : ममता बनर्जी को राहत, एफिडेविट मामले में CBI ने खारिज किया Suvendu Adhikari का आरोप, पढ़िए

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दूसरे चरण की सभी 30 सीटों पर जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 15, कांग्रेस ने 9, बसपा ने 7, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 2 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 2 उम्मीदवारों को उतारा है.

इन सभी ने नामांकन दाखिल कर दिये हैं. इसके अलावा 34 निर्दलीय एवं 47 अन्य ने भी नामांकन दाखिल किये हैं. बंगाल में इस बार 8 चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं. पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा. 29 अप्रैल को आखिरी चरण की वोटिंग होगी. 2 मई को मतगणना की जायेगी.

Also Read: विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : तारकेश्वर से BJP Candidate स्वप्न दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC ने उठाया था सवाल

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola