विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : ममता के चंडीपाठ पर Yogi Adityanath का तंज, कहा – यही असली परिवर्तन
Cm Yogi Live rally Bankura and Medinipur|TMC Mamata banerjee news : टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बांकुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग होम मिनिस्टर के निर्देश पर काम कर रही है. बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी के मंत्री बंगाल में आपदा के समय गायब थे, लेकिन अब चुनाव के समय हर गली में दिख रहे हैं. इधर, बीजेपी कैंडिडेट स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. स्वपन दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से कैंडिडेट हैं. टीएमसी ने उनकी सांसदी पर सवाल उठाया था. वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण के वोटिंग से पहले प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. बलरामपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया. योगी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी (TMC) की सरकार में गौ हत्या की जाती है. बता दें कि बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
मां, माटी और मानुष पर निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता दीदी बंगाल में मां, माटी और मानुष के नाम पर आई थीं. लेकिन टीएमसी के गुंडों ने 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ जो किया है, उसे बंगाल की जनता नहीं भूलेगी. मां की आपने कितनी इज्जत रखी, ये हम सब जान गए हैं.
नियमों की उड़ रही है धज्जियां
विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बजने के बाद बंगाल में रैलियों व सभाओं की बाढ़ आ गयी है. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की सभाएं राज्यभर में हो रही हैं. कहीं रोड शो, कहीं जनसभा तो कहीं जुलूसों का आयोजन हो रहा है. हालांकि इन सबके बीच कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं.
योगी आदित्यनाथ ने कहा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले इस देश के अंदर एक ऐसी पीढ़ी जन्मी जिसका सेकुलरिज्म मन्दिर जाने से खतरे में पड़ जाता था. लेकिन आज मैं देख रहा हूं कि ममता दीदी भी अब मंदिर में ‘चंडी पाठ’ कर रही हैं. यह है परिवर्तन. यह है अपना नया भारत.
विकास मिश्रा की गिरफ्तारी
ईडी ने कोलकाता में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया है. विकास मिश्रा को गौ तस्करी केस में गिरफ्तार किया गया है.
जेपी नड्डा ने कहा
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2 मई के बाद बंगाल से टीएमसी आउट हो जाएगी और बीजेपी इन करेगी. नड्डा ने विष्णुपुर में एक रैली के दौरान ये बातें कही.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए