NEP 2020 को लेकर शिक्षा सचिव संजय कुमार ने CBSE के सभी प्रिंसिपल से बात की

Updated:
विज्ञापन
NEP 2020 को लेकर शिक्षा सचिव संजय कुमार ने CBSE के सभी प्रिंसिपल से बात की

चेयरपर्सन ने कहा कि स्कूल एजुकेशनल इकोसिस्टम को बनाए रखने और परिवर्तनों के साथ तालमेल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आगे कहा, एनईपी 2020 के उद्देश्यों को अपनाने और मजबूत करने में सीबीएसई के सभी स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

NEP 2020 के सफल कार्यान्वयन को लेकर स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने आज दिल्ली में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रिसिंपल के साथ बातचीत की. इस दौरान चेयरपर्सन सीबीएसई निधि छिब्बर भी बैठक में शामिल हुई. इस बैठक में भारत और विदेशों के प्रिसिंपल भी सीबीएसई के यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़े. जबकि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के 250 से अधिक प्रिंसिपल फिजिकल रूप से बैठक में मौजूद रहे.

एनईपी 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे सीबीएसई के स्कूल

सीबीएसई की अध्यक्ष निधि छिब्बर ने कहा, एनईपी को लगभग तीन साल पहले लॉन्च किया गया था. एक संपूर्ण शिक्षण वातावरण बनाने के लिए. इसके लिए विद्यालय के अनुभवों को जानना जरूरी था. चेयरपर्सन ने कहा कि स्कूल एजुकेशनल इकोसिस्टम को बनाए रखने और परिवर्तनों के साथ तालमेल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आगे कहा, एनईपी 2020 के उद्देश्यों को अपनाने और मजबूत करने में सीबीएसई के सभी स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन मुद्दों पर चर्चा की

  • NCF-FS का परिचय, (आधारभूत कौशल),

  • गुणवत्ता मानकों के पालन और संस्थागत उत्कृष्टता के लिए SQAAF

  • SAFAL: उपलब्धि को ट्रैक करने के लिए कक्षा 3,5 और 8 का आकलन.

  • एचपीसी – समग्र प्रगति कार्ड – प्रत्येक बच्चे के समग्र विकास का आकलन करने के लिए रिपोर्ट कार्ड को नया स्वरूप देना.

  • आरटीई अधिनियम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि सभी बच्चों को, चाहे उनकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच प्राप्त हो. यह प्रावधान स्कूलों में सामाजिक समावेश और विविधता को बढ़ावा देने के अलावा विभिन्न सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षिक अवसरों के बीच के अंतर को कम करने में मदद करता है.

  • सक्षमता केंद्रित शिक्षण, सीखने और मूल्यांकन को पुनर्परिभाषित करना

  • सीखने के लक्ष्य और शिक्षाशास्त्र

  • प्रभावी एनईपी 2020 कार्यान्वयन के लिए शिक्षकों में क्षमता विकास की आवश्यकता.

  • चौथा G20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप (EdWG) 1 से 15 जून, 2023 तक जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित करेगा. जिला स्तर की गतिविधियों का नेतृत्व केवी और जेएनवी द्वारा किया जाएगा, जबकि एफएलएन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन 1-15 जून, 2023 के बीच सीबीएसई के नेतृत्व में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola