ePaper

ईस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता : झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीमें बनीं चैंपियन

Updated at : 26 Mar 2023 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
ईस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता : झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीमें बनीं चैंपियन

ईस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया. झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीमें फाइनल में जीत हासिल कर चैंपियन बनी हैं. महिला टीम ने मिजोरम को हराया, जबकि पुरुष टीम ने ओडिशा को हराया. महिला में तीसरे नंबर पर ओडिशा और पुरुष में बिहार की टीम रही.

विज्ञापन

ईस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड ने इतिहास रच दिया है. झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीमें चैंपियन बनी हैं. महिला टीम ने मिजोरम को पेनल्टी शूटआउट में हराया. जबकि पुरुष टीम ने ओडिशा को 3-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक किया गया.

महिला वर्ग में झारखंड ने मिजोरम को हराया

महिला वर्ग में हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच हुआ मैदानी खेल के दोनों ही टीम दो-दो गोल की बराबरी पर रहीं. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड ने 2-1 से मैच जीत लिया. झारखंड टीम की गोलकीपर अनुपम होरो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. पुरुष वर्ग का फाइनल हॉकी झारखंड और हॉकी ओडिशा के बीच खेला गया. जिसमें झारखंड ने 3-1 से जीत हासिल की. झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

Also Read: एशिया हॉकी फेडरेशन ने झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे को बनाया एथलीट्स एंबेस्डर, जानें क्या होगा उनका काम
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के खेल मंत्री थे उपस्थित

फाइनल मैच सह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर झारखंड की स्टार ओलंपिक बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भी उपस्थित थीं. झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने स्टार बेटियों के साथ पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया.

झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा थी मौजूद

पुरुस्कार वितरण समारोह में खूंटी जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, एसडीएम, डीएसओ प्रवीण कुमार, सहित खूंटी जिला के कई अधिकारी एवं हॉकी झारखंड विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, रजनीश कुमार, माइकल लाल, धर्मद्र सिंह, रणधीर कुमार, साईं के पूर्व कोच विश्वनाथ सिंह, हॉकी खूंटी के अशोक भगत, दशरथ महतो, हॉकी इंडिया के चयनकर्ता के रूप में ओलंपियन लाजरुस बारला, ओलंपियन चिंगलन साना सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा, सुभद्रा प्रधान सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे.

महिला में ओडिशा और पुरुष में बिहार को कांस्य

रविवार को महिला और पुरुष दोनों वर्ग में तीसरे और चौथे स्थान के लिए भी मैच हुए. तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग का मैच ओडिशा और बिहार के बीच खेला गया. जिसमें ओडिशा ने 10-0 से मैच जीतकर कांस्य पदक हासिल किया. ओडिशा की सुप्रिया कुजूर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पुरुष वर्ग में हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच मैच खेला गया. जिसमें बिहार टीम 3-1 से विजयी रही. बिहार टीम के अमन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola