ePaper

ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीम फाइनल में, 26 को होगा महामुकाबला

Updated at : 25 Mar 2023 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीम फाइनल में, 26 को होगा महामुकाबला

ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. महिला टीम फाइनल मुकाबले में मिजोरम से भिड़ेगी. जबकि पुरुष टीम का मुकाबला ओडिशा से होगा. यह अयोजन झारखंड के खूंटी जिले में किया जा रहा है. रविवार को फाइनल मुकाबले खेल जायेंगे.

विज्ञापन

ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल मुकाबले में महिला टीम की भिड़ंत मिजोरम से होगी. जबकि पुरुष वर्ग में झारखंड का मुकाबला और ओडिशा से होगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में किया जा रहा है.

महिला वर्ग में तीन मैच खेल गये

आज सातवें दिन महिला वर्ग में तीन मैच खेले गये. पहले मैच में ओडिशा ने बंगाल को 20-0 से हराया. ओडिशा की सुप्रिया कुजूर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मुकाबले में हॉकी झारखंड ने मिजोरम को 2-1 से पराजित किया. झारखंड की निशा मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. तीसरे मुकाबले में बिहार ने असम को 2-1 से हराया. बिहार की सोनम कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. महिला वर्ग के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति और पुष्पा टोपनो मौजूद रहीं.

Also Read: एशिया हॉकी फेडरेशन ने झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे को बनाया एथलीट्स एंबेस्डर, जानें क्या होगा उनका काम
पुरुष वर्ग में आज हुए दो मैच

पुरुष वर्ग में दो मैच खेले गये. पहले मुकाबल में हॉकी बिहार और हॉकी बंगाल के बीच मुकाबला 2-2 गोल से बराबरी पर छूटा. बिहार के दानिश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. अंतिम लीग मैच झारखंड और ओडिशा के बीच खेला गया. जिसमें हॉकी झारखंड ने उड़ीसा को 3-1 से पराजित किया. झारखंड के दीपक सोरेन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. पुरुष वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा मौजूद थे.

रविवार को ही होगा तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला

आज मैच के दौरान अतिथि के रूप में नवल टाटा हॉकी एकेडमी के डायरेक्टर गुरजीत और चंद्रानी मजूमदार सहित जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे. रविवार को तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग का मैच सुबह 7 बजे ओडिशा बिहार के बीच खेला जायेगा. वहीं, पुरुष वर्ग का मैच 9 बजे बंगाल और बिहार के बीच खेला जायेगा. फाइनल मैच महिला वर्ग का 11 बजे से झारखंड और मिजोरम के बीच खेला जायेगा. जबकि पुरुष वर्ग का मैच दोपहर 2:15 बजे से झारखंड और ओडिशा के बीच खेला जायेगा.

फाइनल मैच में झारखंड के खेल मंत्री रहेंगे मौजूद

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी मौजूद रहेंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के सभी पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, नरेंद्र कुमार सिंह, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव दशरथ महतो, परमानंद कुमार, सुनील नायक, सुशील टोपनो, जुनास मुंडा, विश्वाशी पूर्ति सहित हॉकी खूंटी की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola