Durga Puja 2023 : दुर्गापूजा में स्पेशल ट्राम ट्रेन से शाही अंदाज में करें पूजा मंडपों का दर्शन
Published by : Shinki Singh Updated At : 13 Oct 2023 3:58 PM
स्पेशल ट्राम की पहली बोगी के बाहरी हिस्से को कुम्हारटोली के कलाकारों ने सजाया है. इसके साथ ही सिंदूर खेला और धुनुची नृत्य को भी ट्राम की दीवारों पर चित्र के माध्यम से उकेरा गया है. शाही अंदाज में किये गये इंटीरियर में ट्राम के अंदर सोफा व अन्य सीट बनायी गयी हैं.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लग्जरी दुर्गापूजा स्पेशल ट्राम (Durga Puja Special Tram) से मंडपों के दर्शन का लाभ मिलने वाला है. इस ट्राम रूट में जहां महानगर के ऐतिहासिक पूजा मंडपों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा,

शाही अंदाज में किये गये इंटीरियर में ट्राम के अंदर सोफा व अन्य सीट बनायी गयी हैं.पूजा स्पेशल ट्राम अपनी खूबसूरत आंतरिक और शानदार बाहरी सज्जा के साथ शहर की शोभा बढ़ायेगी.

बाहरी भाग में पश्चिम बंगाल की संस्कृति और स्थलों को चित्र के माध्यम से उकेरा गया है.

दुर्गापूजा के दौरान के पंचमी से लेकर अष्टमी तक दुर्गापूजा स्पेशल ट्राम टॉलीगंज से बालीगंज तक चलेगी.टॉलीगंज में कई पूजा मंडप हैं,जिनके दर्शन कराये जायेंगे.टॉलीगंज-बालीगंज रूट पर ट्राम अक्तूबर से शुरू होकर नये साल तक चलेगी .

स्पेशल ट्राम की पहली बोगी के बाहरी हिस्से को कुम्हारटोली के कलाकारों ने सजाया है. इसके साथ ही सिंदूर खेला और धुनुची नृत्य को भी ट्राम की दीवारों पर चित्र के माध्यम से उकेरा गया है.

दूसरी बोगी में कदम रखने से यात्रियों को कोलकाता की एक विरासती जगह पर ले जाया जायेगा, जो कोलकाता की शानदार तस्वीर को दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










