डॉ विश्वेश्वरैया ने बनाया था जमशेदपुर का डिमना लेक, अभियंता दिवस पर इस तरह किया गया याद

Ghatshila News|Engineers Day 2022|डॉ विश्वेश्वरैया ने पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के पास खूबसूरत डिमना लेक का निर्माण किया था. टाटा स्टील कंपनी में उन्होंने लंबे अरसे तक नौकरी की. बिहार के मोकामा में गंगा नदी पर ब्रिज का निर्माण किया. कई डैम उन्होंने बनाये थे.
Ghatshila News|Engineers Day 2022|स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के गालूडीह बराज डैम (Galudih Barrage Dam) परिसर में गुरुवार (15 सितंबर 2022) को अभियंता दिवस पर डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया की 161वीं जयंती मनायी गयी. अभियंता दिवस पर यहां डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेशरैया (Dr Mokshagundam Visvesvaraya) की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. स्वर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता अशोक दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
अभियंताओं के लिए भगवान हैं डॉ एम विश्वेश्वरैया
श्री दास ने इस अवसर पर कहा कि डॉ एम विश्वेश्वरैया अभियंताओं के लिए भगवान हैं. उन्होंने जिस तरह से काम किया, उस तरह से अगर सभी अभियंता काम करने लगें, तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा. देश की तस्वीर बदल जायेगी. उन्होंने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित इंजीनियर डॉ एम विश्वेश्वरैया ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया.
Also Read: बैंक से लेकर फैक्ट्री तक बनाने में योगदान है एम. विश्वेश्वरैया का, इसलिए आज मनाते हैं Engineer’s Day
जमशेदपुर के पास खूबसूरत डिमना लेक बनाया
श्री दास ने कहा कि डॉ विश्वेश्वरैया ने पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के जिला मुख्यालय जमशेदपुर (Jamshedpur) के पास खूबसूरत डिमना लेक (Dimna Lake) का निर्माण किया था. टाटा स्टील (Tata Steel) कंपनी में उन्होंने लंबे अरसे तक नौकरी की. बिहार के मोकामा में गंगा नदी पर ब्रिज का निर्माण किया. कई डैम उन्होंने बनाये थे.
कृष्ण राज सागर भी डॉ विश्वेश्वरैया की ही देन
अशोक दास ने कहा कि कर्नाटक के कृष्ण राज सागर और वृंदावन गार्डन उनकी ही देन है. उन्होंने जो काम किया, अगर आज के अभियंता उनके नक्शे कदम पर चलते हुए काम करें, तो देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना का विकास होगा. इससे हमारे देश तरक्की के रास्ते पर और तेजी से आगे बढ़ेगा.
प्रतिमा बनाने वाले कैलाश चंद्र और उनकी पत्नी सम्मानित
डॉक्टर विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का निर्माण करने वाले जमशेदपुर के बुखारी निवासी कैलाश चंद्र दास और उनकी पत्नी चित्रकला दास को सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता राजकिशोर सिंह और कार्यपालक अभियंता मुकुल कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया. मौके पर कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार, रोहित राम, बसंत मांझी, अजय प्रजापति, दयासागर मिंज, सहायक अभियंता हमीरा सोरेन, प्रीति स्वरों समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
रिपोर्ट- परवेज, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




