Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 में विलेन बनने पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी भी फिल्म…

Updated:
विज्ञापन

Don 3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म डॉन 3 इन दिनों खबरों में बना हुआ है. हाल ही में फिल्म में कियारा आडवाणी की एंट्री हुई है. खबरें है कि इसमें इमरान हाशमी नजर आएंगे.

विज्ञापन

Don 3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म डॉन 3 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. फिल्म में कियारा आडवाणी उनके अपोजिट दिखेंगी. हाल ही में इसकी जानकारी फरहान अख्तर ने शेयर की है.

खबरें थी कि डॉन 3 में इमरान हाशमी विलेन बनेंगे. इमरान ने फिल्म में कास्टिंग किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वो फिल्म में नजर नहीं आएंगे.

इमरान हाशमी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “उन फैंस और पत्रकारों के लिए जो पूछ रहे हैं, मैं कभी भी डॉन 3 का हिस्सा नहीं था. मुझे कभी भी फिल्म ऑफर नहीं की गई.”

ऐसी अटकलें थीं कि इमरान डॉन 3 में खलनायक की भूमिका निभाएंगे. इमरान की पोस्ट से ���ह साफ हो गया है कि फिल्म में वो काम नहीं कर रहे.

वहीं, टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन बने थे और इस किरदार में वो छा गए. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में ‘टाइगर 3’ को अस्वीकार करने के बारे में सोचा था.

इमरान हाशमी ने कहा, “जब मुझे बताया गया कि टाइगर में खलनायक के रूप में मेरे नाम पर विचार किया जा रहा है. तो एक विचार आया कि नहीं.

इमरान ने कहा, क्योंकि यह सलमान हैं और यह टाइगर है और यह उनका ब्रांड है. लेकिन ये ख्याल थोड़ी देर के लिए ही आया. जब मनीष ने स्क्रिप्ट सुनाई और मुझे आतिश के बारे में बताया, तो मुझे लगा कि यह लड़का बहुत दिलचस्प है.”

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह मुख्य रोल में दिखेंगे. जबकि कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस होगी. बता दें कि डॉन 2 में शाहरुख खान थे.

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह मुख्य रोल में दिखेंगे. जबकि कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस होगी. बता दें कि डॉन 2 में शाहरुख खान थे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान वेब सीरीज ‘शोटाइम’ को लेकर सुर्खियों में है. ये डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसके अलावा वो तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में नजर आएंगे.

Also Read: Don 3: कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola