ePaper

Disha Patani से जिम में एक शख्स ने की छेड़छाड़! गुस्से में एक्ट्रेस ने की उसकी जमकर पिटाई, VIDEO VIRAL

Updated at : 22 May 2022 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Disha Patani से जिम में एक शख्स ने की छेड़छाड़! गुस्से में एक्ट्रेस ने की उसकी जमकर पिटाई, VIDEO VIRAL

दिशा पाटनी ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. वीडियो के शुरुआत में वो जिम करने जाती दिखती है, तभी एक शख्स उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है.

विज्ञापन

Disha Patani Video: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी स्टनिंग फोटोज से फैंस का दिल चुरा लेती है. दिशा अपनी सेहत का काफी ख्याल रखती है. वो अक्सर अपने जिम से वर्कआउट करते हुए वीडियोज भी पोस्ट करती है. इस बीच एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स उनसे बदतमीजी करता है. जिसके बाद एक्ट्रेस उसकी जमकर क्लास लेती है.

दिशा पाटनी का वीडियो

दिशा पाटनी ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. वीडियो के शुरुआत में वो जिम करने जाती दिखती है, तभी एक शख्स उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है. आगे दिशा उस शख्स की जमकर धुलाई करती है. वो उसपर कभी लात तो कभी घूंसे बरसाती है. एक्ट्रेस फाइटर मोड में दिख रही है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cd2WsXclO_5/

दिशा से एक शख्स ने की बदतमीजी!

इस वीडियो को शेयर कर दिशा पाटनी ने कैप्शन में लिखा, जिम में बस एक रेगुलर दिन. आप वीडियो को देखकर इसे सच मान रहे है तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. ये शख्स और कोई जिम ट्रेनर राकेश यादव है. ये बस एक वीडियो है और दिशा को परेशान करनी वाली बात नहीं है. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, फीमेल वर्जन ऑफ टाइगर श्रॉफ. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह.

Also Read: प्रभास- दीपिका पादुकोण की फिल्म Project K में दिशा पाटनी की एंट्री, एक्ट्रेस ने फैंस से शेयर की गुडन्यूज

दिशा पाटनी की ग्लैमरस तसवीर

इससे पहले दिशा पाटनी ने अपनी फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो पर्पल ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखी थी. शार्ट स्टाइलिश आउटफिट में एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए थे. बालों को उन्होंने ओपन रखा है और हीई हील्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है. तसवीरों पर यूजर्स ने खूब सारे कमेंट्स किए थे.

https://www.instagram.com/p/Cc9xdnoPPVQ/

दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म

गौरतलब है पिछली बार दिशा पाटनी फिल्म राधे में नजर आई थी. इन दिनों उनके पास कई सारी फिल्में है. एक्ट्रेस एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में है, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया है. इसके अलावा वो फिल्म ‘योद्धा’ में खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम कर रही है. दिशा प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण औऱ प्रभास के साथ काम करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola