Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं ये चीजें, लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज

Updated:
विज्ञापन
Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं ये चीजें, लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार नजदीक आ रहा है. खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इस दिन लोग सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के अलावा वाहन भी खरीदे जाते हैं. धनतेरस पर चीजों को खरीदने का अलग महत्व है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनकी खरीदारी इस दिन नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन
undefined

धनतेरस का त्योहार नजदीक आ रहा है. धनतेरस पर चीजों को खरीदने का अलग महत्व है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनकी खरीदारी इस दिन नहीं करनी चाहिए

undefined

नकली आभूषण

मात्र औपचारिकता या फिर पैसों की कमी के चलते के लिए कई लोग धनतेरस पर आर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे दरिद्रता का वास होता है.

undefined

लोहा ना खरीदें

धनतेरस के दिन आमतौर पर लोग बर्तन खरीदते हैं लेकिन ऐसा करते समय हमेशा ध्यान रखें कि बर्तन लोहे के बने हुए ना हों. इस दिन स्टील के बर्तन खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह भी एक प्रकार का लोहा होता है, इसलिए स्टील की जगह तांबे या पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए.

undefined

कार ना खरीदें

अक्सर लोग धनतेरस के शुभ मौके पर कार खरीदते हैं लेकिन कार घर लाने से एक दिन पहले इसकी कीमत चुका देनी चाहिए.

undefined

प्लास्टिक झाड़ू

धनतेरस पर प्लास्टिक के बर्तन और इससे निर्मित दूसरी वस्तुओं जैसा गुलदस्ता की खरीदारी से बचना चाहिए. प्लास्टिक कभी बरकत नहीं देता. धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है लेकिन सिर्फ सींकों या फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ है. गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं.

undefined

नुकीली चीजें

कैंची, चाकू, सुई या किसी भी तरह की नुकीली चीजों को धनतेरस के दिन घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए ये चीजें क्लेश का कारण बन सकती हैं. जहां अशांति रहती है, वहां कभी लक्ष्मी का वास नहीं होता है.

undefined

चीनी मिट्टी की चीजें

चीनी मिट्टी के शोपीस, बर्तन आदि को भी धनतेरस के दिन नहीं लाना चाहिए. इन चीजों को घर में लाना शुभ नहीं होता है इन चीजों में स्थायित्व नहीं होता ये चीजें कभी भी टूट-फूट सकती हैं. ऐसे में इनसे कभी बरकत नहीं आती.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola