प्रोसेसिंग प्लांट नहीं बनने के कारण धनबाद को गारबेज फ्री सिटी का नहीं मिल रहा दर्जा

जमशेदपुर व रांची में प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गया, लेकिन अब तक धनबाद नगर निगम को प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जगह नहीं मिली है. बलियापुर में जमीन है. चहारदीवारी का काम भी हो गया है.
धनबाद : स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम की रैंकिंग खराब होने को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन शुरू हो गया है. अब नगर निगम को प्रोसेसिंग प्लांट पर सबसे ज्यादा फोकस है. नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक धनबाद में प्रोसेसिंग प्लांट नहीं बनने के कारण नगर निगम धनबाद को गारबेज फ्री सिटी के लिए इंट्री नहीं मिल रही है. पिछले दो साल से लगातार गारबेज फ्री सिटी के लिए नगर निगम लगातार अप्लाई कर रहा है, लेकिन इंट्री नहीं मिल रही है. अगर गारबेज फ्री सिटी में नगर निगम को इंट्री मिलती, तो 1500 अंक मिलते. इस कारण धनबाद की रैंकिंग काफी पीछे चला गया.
जमशेदपुर व रांची में प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गया, लेकिन अब तक धनबाद नगर निगम को प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जगह नहीं मिली है. बलियापुर में जमीन है. चहारदीवारी का काम भी हो गया है. प्रोसेसिंग प्लांट के लिए कुछ और जमीन की आवश्यकता है. इसके लिए प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा झरिया के बोर्रागढ़ में भी काफी जमीन है. बोर्रागढ़ में जो जमीन है, उसके स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है. 2024 तक हर हाल में धनबाद नगर निगम का अपना प्रोसेसिंग प्लांट होगा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में धनबाद नगर निगम बेहतर रैंकिंग लाने का प्रयास करेगा.
Also Read: धनबाद : पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










