ePaper

धनबाद : कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मना, सम्मानित किये गये जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी

Updated at : 29 Dec 2023 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मना, सम्मानित किये गये जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को लुबी सर्कुलर स्थित विवाह मंडल परिसर में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया.

विज्ञापन

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को लुबी सर्कुलर स्थित विवाह मंडल परिसर में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के झंडोत्तोलन से की गयी. साथ ही महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान जिले के छह दर्जन से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया. पार्टी की स्वर्णिम उपलब्धि पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने की. कहा : कांग्रेस पार्टी का देश के निर्माण व स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान रहा है. कांग्रेस एक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन का नाम है. देश में बड़े-बड़े उद्योग, कल कारखाने, कोलियारियों व बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पार्टी ने लोगों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था कर देश में एक मजबूत नींव रखी. आज मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति दयनीय होने के साथ आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी है. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी. मौके पर पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, युवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज, मदन महतो, शमशेर आलम, वैभव सिन्हा, सुधांशु शेखर झा, दिनेश सिंह, डूंगुंर मतबूल हाशमी, रामगोपाल भुवानिया, दुर्गा दास, मनोज यादव, ललन चौबे, रामप्रीत यादव, रवि रंजन सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, रमेश जिंदल, माला झा, कयूम खान, सतपाल सिंह ब्रोका, अक्षयवर प्रसाद, दिनेश यादव, महेंद्र दुबे, सरफराज आलम, वकील बाऊरी आदि मौजूद थे.

कांग्रेस स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों में बांटे कंबल व शॉल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. साथ ही स्थानीय जरूरतमंदों के बीच कंबल व शॉल का वितरण किया गया. मौके पर मदन लाल सिंह चौधरी, टिंकू सिंह चौधरी, मधुसूदन पंडित, देवनारायण पंडित, विनोद कुमार, सुनील कुमार, फागु कुमार, वीरेंद्र रवानी, पमपम राय, सागर राय, गोपाल रविदास, विश्वनाथ बाउरी, वासुदेव टुडू व राजकिशोर महतो आदि उपस्थित थे.

Also Read: धनबाद : बैंक कर्मी पति का सहकर्मी से प्रेम प्रसंग, पत्नी पहुंची थाना, दिन भर होता रहा हंगामा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola