Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? 5 साल बाद रणवीर सिंह के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी!

Updated:
विज्ञापन

Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण हाल ही में बाफ्टा समारोह में नजर आई, जहां उन्होंने अपने देसी लुक से सबका दिल जीत लिया. उनकी तसवीरें वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि वो प्रेग्नेंट है.

विज्ञापन

Deepika padukone pregnant

हाल ही में बाफ्टा समारोह में दीपिका पादुकोण ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस के लुक की तारीफ हर किसी ने की. एक्ट्रेस के देसी अंदाज का हर कोई दीवाना हो गया.

Deepika padukone pregnant

दीपिका पादुकोण की तसवीरें वायरल होते ही फैंस कयास लगे कि वो प्रेग्नेंट है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है.

Deepika padukone pregnant

द वीक की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका अपनी दूसरा ट्राइमेस्टर में हैं. हालांकि उन्हें देखकर नहीं लगता कि वो अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में है. इस बीच उनके बाफ्टा लुक को देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि तसवीरों में उनका बेबी बंप दिख रहा है.

Deepika padukone pregnant

फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इसपर कुछ कहा नहीं है. फैंस कपल की तरफ से अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. अगर खबर सच है तो उनके फैंस काफी खुश होंगे.

Deepika padukone pregnant

वहीं, द वीक की रिपोर्ट की मुताबिक, अटकलों के अनुसार, दीपिका और रणवीर मानसून में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. बता दें कि कपल ने साल 2018 में शादी की थी.

Deepika padukone pregnant

पिछली बार दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में नजर आई थी और इसमें उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. इसमें अनिल कपूर भी थे. इसमें एक्ट्रेस स्क्वाड्रन लीडर मीनल ‘मिन्नी’ राठौड़ के किरदार में दिखी थी.

Deepika padukone pregnant

दीपिका नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर भी सुर्खियों में है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट पर बन रही है और यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है.

Deepika padukone pregnant

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का हिस्सा दीपिका पादुकोण है. इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े स्टार्स है. फिल्म से दीपिका का लुक रिवील हो चुका है.

रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ में अब नजर आएंगे. डॉन 3 को आखिरकार कियारा आडवाणी के रूप में अपनी लीडिंग लेडी मिल गई है. यह पहली बार होगा जब रणवीर और कियारा पहली बार साथ में काम करेंगे.

Also Read: Don 3: कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola