साइबर अपराधियों ने अपनाया ठगी का नया हथकंडा, पार्ट टाइम जॉब के नाम युवाओं से कर रहा स्कैम

Updated at : 01 Jul 2023 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने अपनाया ठगी का नया हथकंडा, पार्ट टाइम जॉब के नाम युवाओं से कर रहा स्कैम

साइबर अपराधी सोशल मीडिया व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित पंपलेट चिपका रहे हैं. इसमें लुभाने वाली बातें लिखी रहती हैं. इस वजह से बेरोजगार इसके जाल में फंस रहे हैं.

विज्ञापन

Cyber Crime in Jharkhand: धनबाद साइबर अपराधी ठगी का रोज नया तरकीब अपना रहे हैं. इस वजह से लगातार सतर्कता के बाद भी लोग इसके शिकार हो रहे हैं. हाल में जो नया मामला सामने आया है वह है पार्ट टाइम जॉब के आफर का. दरअसल, साइबर अपराधी सोशल मीडिया व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित पंपलेट चिपका रहे हैं. इसमें लुभाने वाली बातें लिखी रहती हैं. इस वजह से बेरोजगार इसके जाल में फंस रहे हैं. हालात यह है कि हाल के दिनों में धनबाद के विभिन्न थाना में इस तरह की कई शिकायतें पहुंची हैं. दूसरी ओर जानकार कहते हैं कि जितने मामले पुलिस में आ रहे, उससे कई गुना ज्यादा मामले हो रहे हैं. इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गयी है.

झरिया के युवक के खाते से निकल गये 35 हजार रुपये

26 जून को धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर का एक युवक ऐसे ही मामले में साइबर अपराधियों के झांसे में आ गया. प्राइवेट जॉब के नाम पर उसके खाते से 35 हजार रुपये की निकासी हो गयी. दूसरा मामला पुटकी थाना क्षेत्र में रहने वाला राहुल कुमार का है. वह धनबाद में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है. उसके पास भी पार्ट टाइम जॉब के नाम पर मैसेज आया और लिंक पर क्लिक करते हीं उसके खाते से 22 हजार रुपये की निकासी हो गयी.

ठगों के वादे

साइबर अपराधी गिरोह खास कर स्टूडेंट्स हब के विभिन्न इलाकों में तरह-तरह के पंपलेट चिपका कर पार्ट टाइम जॉब का वादा करता है. एक से दो घंटे काम करने पर 500 से 1000 रुपये की कमाई का प्रलोभन दिया जाता है. यही नहीं सोशल मीडिया पर भी कई तरह के प्रलोभन दिये जाते हैं. जब युवा उनके द्वारा जारी नंबर पर संपर्क करते हैं तो उनसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक हजार रुपया लिया जाता है और उसके बाद बातों में फंसा कर सभी जानकारी ले लेते हैं. फिर उनके खाते से जमा राशि की निकासी शुरू हो जाती है.

इन बाताें का रखें विशेष ध्यान

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें. पार्ट टाइम जॉब की पेशकश करने वाले मैसेज का जवाब नहीं दें. अगर गलती से जालसाजों को अपने बैंक खाते का विवरण दे दिया है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचना दें. अगर ठगी का शिकार हो गये हैं तो तुरंत साइबर कंट्रोल नंबर पर फोन कर जानकारी दें.

Also Read: झारखंड : बैटरी चार्जर की चोरी को लेकर कतरास में दो पक्षों में हिंसक झड़प, बमबाजी, लाठी चार्ज, धारा 144 लागू

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola