ePaper

कानपुर यूनिवर्सिटी CSJMU की परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू, 11 जिलों में बनेंगे केंद्र

Updated at : 28 Apr 2022 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी CSJMU की परीक्षाएं इस दिन से होंगी शुरू, 11 जिलों में बनेंगे केंद्र

CSJMU Exams: सीएसजेएमयू कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू होंगी. विश्वविध्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 4.5 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. विश्वविध्यालय से संबद्ध 11 जिलों में 400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

CSJMU Exams: सीएसजेएमयू कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू होंगी. विश्वविध्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 4.5 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. विश्वविध्यालय से संबद्ध 11 जिलों में 400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. बता दें कि पहले वार्षिक परीक्षा 5 मई से होनी थी जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था. हालांकि अब परीक्षा तिथि पर बदलाव का फैसला लिया गया है. यह फैसला विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में लिया.

विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में बैठक में मुख्य परीक्षा समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. समिति ने तय किया कि सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाएं 12 मई से होंगी, जिसका विस्तृत शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. इस बार स्नातक के द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक के प्रथम व अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी. बता दें कि स्नातक प्रथम वर्ष में नई शिक्षा नीति लागू होने से सेमेस्टर प्रणाली लागू हो गई है. कानपुर विश्वविद्यालय इस बार लखनऊ विवि से संबद्ध चार जिलों की भी परीक्षाएं कराएगा.

इन जिलों के महाविद्यालय पहले सीएसजेएमयू से ही संबद्ध थे. वही इन परीक्षा के लिए 84 नोडल सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षा समिति में शिक्षकों को 12 दिन का ग्रीष्म अवकाश पर भी सहमति बनी. जल्द तिथि तय की जाएगी. परीक्षा समिति की बैठक में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, डीन प्रशासन प्रो. सुधांशु, कूटा अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय, प्रो. संजय स्वर्णकार, अजीत सिंह मौजूद रहे.

सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑब्जेक्टिव माध्यम से..

सम सेमेस्टर की परीक्षाओं पर भी मंथन हुआ. ये परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के तहत होंगी.सम सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर का प्रारूप ऑब्जेक्टिव मध्यम से होगा. परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होगा.

सीसीटीवी से होगी परीक्षा केंद्र की निगरानी

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. कंट्रोल सेंटर विवि में बनाया जाएगा. परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी के लिए सीधे केंद्राध्यक्ष जिम्मेदार होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola