Coronavirus Outbreak in Jharkhand : झारखंड में मिले 1222 नये संक्रमित, 10 की हुई मौत, रिकवरी बढ़कर हुआ 79.72

Published by :Sameer Oraon
Published at :20 Sep 2020 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak in Jharkhand : झारखंड में मिले 1222 नये संक्रमित, 10 की हुई मौत, रिकवरी बढ़कर हुआ 79.72

झारखंड राज्य में शनिवार को कोरोना के 1222 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं, 10 मरीजों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : राज्य में शनिवार को कोरोना के 1222 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं, 10 मरीजों की मौत हो गयी है. इनमें जमशेदपुर, रांची व पश्चिम सिंहभूम से दो-दो तथा चतरा, धनबाद, लातेहार व रामगढ़ से एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है. अब तक कुल 615 मरीजों की मौत हो गयी है. साथ ही 1274 स्वस्थ हुए हैं.

राज्य में अबतक 69860 संक्रमित मिल चुके हैं और 55697 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इस समय एक्टिव केस 13548 हैं. शनिवार को बोकारो से 91, चतरा से आठ, देवघर से 17, धनबाद से 74, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 179, गढ़वा से 34, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 92, गुमला से 25,हजारीबाग से 33, जामताड़ा से नौ, खूंटी 14, कोडरमा से 43, लातेहार से 17, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 10, पलामू से 65, रामगढ़ से 35, रांची से 284,साहिबगंज से 23, सरायकेला से 90, सिमडेगा से चार और प सिंहभूम से 28 नये संक्रमित मिले हैं.

1274 हुए स्वस्थ

शनिवार को 1274 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो से 11, देवघर से 76, धनबाद से 11, दुमका से दो, जमशेदपुर से 200, गढ़वा से 24, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 13, गुमला से 55, हजारीबाग से 45, जामताड़ा से नौ, खूंटी से 23, कोडरमा से एक, लातेहार से 14, लोहरदगा से 34, पलामू से 35, रामगढ़ से 199, रांची से 228, साहिबगंज से 18, सरायकेला से 98, सिमडेगा से 67 व प. सिंहभूम से 89 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं.

रिकवरी रेट फिर बढ़ा, 79.72 प्रतिशत

झारखंड में रिकवरी रेट में फिर सुधार हुआ है. देश का रिकवरी रेट 78.60 है. वहीं झारखंड का 79.72 प्रतिशत हो गया है. वहीं ग्रोथ रेट 2.09 प्रतिशत है. मृत्यु दर देश का 1.60 प्रतिशत है जबकि झारखंड का 0.88 प्रतिशत है. मरीजों के दोगुना होने का राष्ट्रीय औसत 37.39 दिन है पर झारखंड का 33.40 दिन है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola