Corona Vaccine Update : सावधान ! बंगाल में एक्टिव हैं साइबर क्रिमिनल, कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों को बना रहे ठगी का शिकार

Corona vaccination update in west bengal : कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर ठगी करने वालो अब बंगाल में भी सक्रिय हो गए हैं. राज्य में कई ऐसे मामले सामने आएं हैं, जिसमें रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगो से ऑनलाइन ठगी किया जा रहा है. वहीं इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि बंगाल में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू है औरप इसके लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है
Corona Vaccination Update : कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर ठगी करने वालो अब बंगाल में भी सक्रिय हो गए हैं. राज्य में कई ऐसे मामले सामने आएं हैं, जिसमें रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगो से ऑनलाइन ठगी किया जा रहा है. वहीं इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि बंगाल में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू है औरप इसके लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है.
मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल में साइबर क्रिमिनल लगातार लोगों से ठगी करने के लिए रैकेट चलाने में लगे हैं. ये पहले लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए मैसेज भेजते हैं, और जेसे ही उस पर क्लिक या रिप्लाई किया जाता है, वैसे ही अकाउंट के सारे पैसे ठगों द्वारा उड़ा लिया जाता है.
न करें ये काम- कोलकाता पुलिस के एक उच्च अधिकारी की मानें तो साइबर क्रिमिनल कई तरीकें अपनाकर भोलेभाले लोगों को शिकार बनाते हैं. इसलिए कोरोना वैक्सीनेशन और रजिस्ट्रेशन के नाम पर आए किसी भी तरह के मैसेज का रिप्लाई न करें. इसके अलावा ये सावधानी भी बरतें.
1. उन मैसेज को इग्नोर करें, जो कोरोना वैक्सीनेशन और उसके प्रक्रिया के बारे में आपसे पूछें.
2. सरकार ने अभी तक आम लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है. ऐसे में किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें.
3. वैक्सीनेशन की प्रक्रिया वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




