छपरा-हाजीपुर हाईवे का निर्माण 10 साल से है अधूरा, अब अगले साल पूरा होने का दावा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2022 3:01 AM
हाजीपुर-छपरा एनएच 19 सड़क निर्माण में जमीन की बाधा पहले ही दूर कर ली गयी है. कार्य करने वाली एजेंसी को आर्थिक मदद की जा रही है. वहीं हाजीपुर-छपरा भाग में छपरा से मांझी तक के 14 किमी में काम पूरा हो चुका है
छपरा-हाजीपुर एनएच-19 फोरलेन और टू लेन करीब 66.74 किमी लंबाई में 10 साल की देरी से दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा होगा. फिलहाल 49.42 किमी लंबाई में सड़क बनने के बाद तकनीकी अड़चनों की वजह से इसका काम रुक गया था. अब समस्याओं का समाधान कर ठेकेदार को फिर से सड़क बनाने का काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है. इस सड़क का निर्माण 27 जनवरी 2011 को शुरू हुआ था और इसे 24 जुलाई 2013 को इसे बनाने की समय सीमा तय हुई थी. इसमें जमीन अधिग्रहण सहित अन्य पेंच के कारण बनाने में देरी हुई.
सूत्रों के अनुसार हाजीपुर-छपरा एनएच 19 सड़क निर्माण में जमीन की बाधा पहले ही दूर कर ली गयी है. कार्य करने वाली एजेंसी को आर्थिक मदद की जा रही है. वहीं हाजीपुर-छपरा भाग में छपरा से मांझी तक के 14 किमी में काम पूरा हो चुका है, लेकिन छपरा से हाजीपुर के करीब 66.74 किमी का काम एनएचएआइ ने बीओटी (ब्यूल्ड ऑपरेट एंड ट्रांस्फर ) मोड में एजेंसी को दिया था. इस भाग के 80 गांवों में जमीन की समस्या थी.
समय पर नहीं हो सका भू-अर्जन
समय पर भू-अर्जन नहीं हो सका. इस कारण मामले में विवाद हो गया. जिसका निराकरण हो गया, लेकिन एजेंसी को पैसे की कमी हो गयी. इसके कारण एजेंसी ने काम रोक दिया था. उसके बाद एनएचएआइ ने 2019 में फिर पहल की और एजेंसी को वित्तीय सहायता देने का फैसला हुआ. अब सारी बाधाएं दूर हो गयी हैं और तय समय पर काम करने का निर्देश है.
बढ़ गयी लागत
छपरा-हाजीपुर एनएच-19 की शुरुआती लागत करीब 387 करोड़ रुपये थी. अब यह करीब 640 करोड़ रुपये हो चुकी है. ऐसे में समय बढ़ने के साथ इसकी लागत में भी बढ़ोतरी हो गयी है.
यह होगा फायदा
इस सड़क के बन जाने से छपरा से हाजीपुर होकर पटना आने और जाने वाले लोगों को समय की बचत होगी. खास कर छपरा शहर और इसके आसपास के इलाके के लोगों को राजने में परेशानी होती है. साथ ही आरा-छपरा सड़क पुल और सोनपुर-दीघा पुलों से आवागमन शुरू होने के बाद इस छपरा-हाजीपुर सड़क की आवश्यकता बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










