Chhichhore One Year : देश सुशांत को याद कर फिर हुआ गमगीन, छिछोरे के एक साल पर वायरल हो रहा खैरियत सॉन्ग, देखें मूवी के सॉन्ग की Playlist

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Sep 2020 1:08 PM

विज्ञापन

Chhichhore One Year, khairiyat song, khairiyat song in Playlist : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हमारे बीच नहीं हैं. फैन्स के लिए उनका जाना किसी सदमे से कम नहीं. कई फिल्मों में दमदार अदाकारी का दम दिखा चुके सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) ने आज एक साल का सफर पूरा कर लिया. कॉलेज लाइफ को बैकग्राउंड में रखकर बनाई गई फिल्म ‘छिछोरे’ रील लाइफ के जरिए रियल लाइफ के सक्सेस-फेल्योर के बारे में बताती है. फिल्म की यूएसपी है- हमें रिजल्ट की परवाह किए बिना ईमानदार कोशिश करनी चाहिए. फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील ने अहम रोल प्ले किया था. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को भी खूब पसन्द किया था. इस फिल्म का सबसे पॉपुलर सॉन्ग 'खैरियत' (khairiyat) है. आज भी लोग गाने को गुनगुनाते नजर आते हैं. आज भी कई लोगों की कॉलर ट्यून ‘खैरियत’ सॉन्ग है. तो वहीं लोगों के प्लेलिस्ट में आज भी ये गाना शामिल है.

विज्ञापन

Chhichhore One Year, khairiyat song, khairiyat song in Playlist : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हमारे बीच नहीं हैं. फैन्स के लिए उनका जाना किसी सदमे से कम नहीं. कई फिल्मों में दमदार अदाकारी का दम दिखा चुके सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) ने आज एक साल का सफर पूरा कर लिया. कॉलेज लाइफ को बैकग्राउंड में रखकर बनाई गई फिल्म ‘छिछोरे’ रील लाइफ के जरिए रियल लाइफ के सक्सेस-फेल्योर के बारे में बताती है. फिल्म की यूएसपी है- हमें रिजल्ट की परवाह किए बिना ईमानदार कोशिश करनी चाहिए. फिल्म में सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील ने अहम रोल प्ले किया था. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को भी खूब पसन्द किया था. इस फिल्म का सबसे पॉपुलर सॉन्ग ‘खैरियत’ (khairiyat) है. आज भी लोग गाने को गुनगुनाते नजर आते हैं. आज भी कई लोगों की कॉलर ट्यून ‘खैरियत’ सॉन्ग है. तो वहीं लोगों के प्लेलिस्ट में आज भी ये गाना शामिल है.

‘खैरियत’ सॉन्ग (Khairiyat Song)

फिल्म छिछोरे’ साल 2016 में 6 सितंबर को रिलीज हुई थी. इसका गाना खैरियत सबसे ज्यादा सुना और पसन्द किया गया था. तीन मिनट का यह गाना सुशांत और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमता है. गाने में कॉलेज टाइम के खूबसूरत क्षणों को देख सकते हैं. वहीं, ये गाना लोगों को बेहद पसन्द आई थी.

प्रीतम ने कंपोज किया था ‘खैरियत’ सॉन्ग

‘खैरियत’ गाने में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के मासूम सी लव स्टोरी को दिखाया गया था. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था और प्रीतम ने इसे कंपोज किया था. बता दें कि फिल्म को नीतेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था.

Also Read: ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमेन टीवी 2019’ की टॉप-10 लिस्ट जारी, जेनिफर विंगेट और निया शर्मा को पछाड़ ये एक्ट्रेस हैं टॉप पर

श्रद्धा कपूर ने सुशांत को डेडिकेट किया वीडियो

‘छिछोरे’ के एक साल पूरे होने पर फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. श्रद्धा कपूर ने ये वीडियो सुशांत को डेडिकेट किया है. इस वीडियो में फिल्म की बिहाइंड द सीन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो क्लिप हैं. बीच-बीच में फिल्म के कुछ सीन भी दिखाई देते हैं. श्रद्धा की इस पोस्ट पर वरुण शर्मा और तुषार पांडे सहित कई लोगों ने कमेंट किए हैं.

https://www.instagram.com/p/CExHJf5JJv4/

वरुण शर्मा ने किया सुशांत को याद

इस फिल्म में सुशांत के दोस्त का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा ने भी ‘छिछोरे’ के एक साल पूरा होने पर सुशांत को याद किया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिस पर कम्मो लिखा है. इसके साथ दिल और स्टार बने हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/CExAefShBR5/

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola