Chhattisgarh: बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ी मां, फिर हुआ ये...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2023 2:16 PM
Wild boar
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गई. इस घटना में बेटी की जान बच गई, लेकिन सूअर को मारने के बाद मां की भी मृत्यु हो गई.
Chhattisgarh: हमने अक्सर सुना है कि एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है. बच्चे पर अगर आंच आये तो वह मौत से भी लड़ सकती है. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज इस कहानी को सच होते देखा गया. यहां एक मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की जान बचाने के लिए खुद मौत से टक्कर ले ली. बता दें इस महिला की बेटी पर इस जंगली सूअर ने हमला कर दिया था जिसके जवाब में महिला उससे भिड़ गयी.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गई. इस घटना में बेटी की जान बच गई, लेकिन सूअर को मारने के बाद मां की भी मृत्यु हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव में जंगली सूअर से लड़ते हुए दुवशिया बाई (45) की मौत हो गई.
Also Read: अभी तक मेरा कोई घर नहीं, कांग्रेस महाधिवेशन में बोले राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा से देश को समझा
पसान वन परिक्षेत्र के अधिकारी रामनिवास दहायत ने बताया कि- दुवशिया अपनी 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काली मिट्टी लेने गई थी, तभी जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया. दहायत ने बताया कि जब जंगली सूअर रिंकी की ओर लपका, तो दुवशिया ने मिट्टी खोदने वाले कुदाल से सूअर पर वार कर दिया. दुवशिया और जंगली सूअर के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
पसान वन परिक्षेत्र के अधिकारी ने बताया कि- कुछ देर बाद दुवशिया ने जंगली सूअर को मार डाला, लेकिन सूअर के मरने के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और सूअर और महिला के शव को बरामद किया गया. दहायत ने बताया कि महिला के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्कालिक सहायता राशि दी गई है, जबकि बाकी 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










