Chhattisgarh News: घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के ओरछा में इंटरनेट सेवा, फ्री वाई-फाई जोन बनाने की तैयारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Oct 2022 7:11 PM
Chhattisgarh News: घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवाओं के विकास में जिला प्रशासन पूरा ध्यान दे रहा है. जिला प्रशासन ने कहा है कि भौगोलिक संरचना और नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां विकास कार्य नहीं हो सका है. लेकिन अब समय बदल चुका है लोगों ने इस बदलाव का स्वागत किया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के घोर इंटिरियर और नक्सली प्रभावित इलाकों में भी सरकार इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने में लगी है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की सरकार ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में इंटरनेट सुविधा विकसित करने में लगी है. अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक को फ्री वाईफाई जोन बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. गौरतलब है कि घोर नक्सली इलाकों में भी अपनी पहुंच बनाने के लिए जिला प्रशासन इंटरनेट सेवा के विकास पर ध्यान दे रहा है.
बदलाव का लोगों ने किया स्वागत: न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवाओं के विकास में जिला प्रशासन पूरा ध्यान दे रहा है. जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि इलाके की भौगोलिक संरचना और नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यह विकास कार्य नहीं हो सका है. लेकिन अब समय बदल चुका है यहां के रहने वाले लोगों ने इस बदलाव का खुशी के साथ स्वागत किया है. जिला प्रशासन ने छात्रों की मांग पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरू की है.
फ्री वाई-फाई का सभी को होगा फायदा: वाई-फाई सेवा की उपलब्धता को लेकर जिला कलेक्टर का कहना है कि ओरछा ब्लॉक को फ्री वाईफाई जोन बनाने का फायदा सभी को होगा. स्कूली बच्चों से लेकर प्रशासनिक विभाग, पुलिस थाना और सीआरपीएफ के कैंप में भी पूरे 24 घंटे नेट की सेवा उपलब्ध होगी. जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि इलाके में बिजली और सड़क निर्माण का भी कार्य हो रहा है.
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने यह कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में जब स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस हो रहे थे. उस दौर में अबूझमाड़ के स्कूली बच्चों का इंटरनेट के अभाव में क्लास करने में असमर्थ थे. कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने यह भी कहा कि वाईफाई जोन का लाभ ओरछा ब्लॉक के करीब पांच किलोमीटर रेंज में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










