PHOTO: 3 से 5 लाख रुपये तक रेंज में मिल रही ये 7 यूज्ड कारें, 26-30 km तक माइलेज

Updated at : 30 Oct 2023 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: 3 से 5 लाख रुपये तक रेंज में मिल रही ये 7 यूज्ड कारें, 26-30 km तक माइलेज

मार्केट में किफायती दामों पर सस्ती यूज्ड कारें मिल जाती हैं. खासकर, त्योहारों के सीजन में यूज्ड कारों की बिक्री बढ़ जाती है. एक्स-शोरूम में इन कारों की कीमतें करीब 3 से 5 लाख रुपये के बीच है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में नई कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के साथ-साथ यूज्ड कारों की डिमांड भी काफी है. खासकर, त्योहारों के सीजन में यूज्ड कारों की बिक्री बढ़ जाती है. कई बार कारों के शौकीन अपने कलेक्शन में नई कारों को शामिल करने का प्लान करते हैं. इसके अलावा, कुछ लोग गाड़ी बदलने के लिए अपनी पुरानी कारों को सेल कर देते हैं. ऐसी स्थिति, मार्केट में किफायती दामों पर सस्ती यूज्ड कारें मिल जाती हैं. यहां पर हम आपको 3 से 5 पांच की रेंज में उन 7 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं.

मारुति सुजुकी ऑल्टो सीएनजी
undefined

मारुति सुजुकी ऑल्टो का सीएनजी वेरिएंट 796 सीसी इंजन के साथ आता है. यह गाड़ी करीब 31.59 किलोमीटर की माइलेज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 2.5 लाख रुपये की कीमत पर मिल जाती है.

हुंडई सैंट्रो सीएनजी
undefined

हुंडई सैंट्रो का सीएनजी वेरिएंट 1086 सीसी इंजन के साथ आता है. इस वेरिएंट में गाड़ी करीब 30.48 किलोमीटर की रेंज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 3.5 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

टाटा टियोगो सीएनजी
undefined

टाटा टियागो का सीएनजी वेरिएंट 1199 सीसी इंजन के साथ आता है. इस वेरिएंट में गाड़ी करीब 26 किलोमीटर की रेंज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 3.8 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी
undefined

मारुति सुजुकी वैगन आर का सीएनजी वेरिएंट 998 सीसी इंजन के साथ आता है. इस वेरिएंट में गाड़ी करीब 32.52 किलोमीटर की रेंज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 4.2 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी
undefined

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस का सीएनजी वेरिएंट 1197 सीसी इंजन के साथ आता है. इस वेरिएंट में गाड़ी करीब 26.2 किलोमीटर की रेंज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 4.6 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

Also Read: PHOTO: दिवाली में मोटरसाइकिलों पर बंपर छूट दे रही होंडा, 5000 तक कैशबैक, 100 पर्सेंट फाइनेंस मारुति सुजुकी ईको सीएनजी
undefined

मारुति सुजुकी ईको का सीएनजी वेरिएंट 1196 सीसी इंजन के साथ आता है. इस वेरिएंट में गाड़ी करीब 20.88 किलोमीटर की रेंज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 4.5 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

Also Read: 15 मिनट में लोन फटाफट, Diwali में मोटरसाइकिल घर लाने का बेहतरीन मौका दे रही ये कंपनी शेवरले बीट सीएनजी
undefined

शेवरले बीट का सीएनजी वेरिएंट 995 सीसी इंजन के साथ आता है. इस वेरिएंट में गाड़ी करीब 26.6 किलोमीटर की रेंज दे देती है. एक्स-शोरूम में यह करीब 4.8 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

Also Read: हाईवे से कितनी दूरी पर मकान बनाने से आपकी फैमिली रहेगी सेफ, जानें रोड निर्माण के जरूरी नियम
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola