Chanakya Niti: ऐसी स्त्री से विवाह करना मतलब मुसीबतों के बीच जीवन बिताना, जानें क्या है चाणक्य का कहना

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti on marriage

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणकय नीति में बताई गयी कुछ ऐसी स्त्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको हर कीमत पर विवाह करने से बचना चाहिए. इस तरह की स्त्री से जब आप विवाह करते हैं तो आपका जीवन मुसीबतों के बीच बीतता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ खास स्त्रियों का जिक्र भी किया है. इन स्त्रियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि आपको कभी भी इनसे विवाह नहीं करनी चाहिए. अगर आप इन स्त्रियों से विवाह कर लेते हैं तो आपका पूरा जीवन मुसीबतों के बच्च बीतता है. इस तरह की जो महिलाएं होती हैं वे आपको जीवन में कभी भी खुशी या फिर सुकून नहीं दे सकती हैं. तो चलिए इन महिलाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बुरे परिवार से संबंध रखने वाली

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी एक ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए जो एक बुरे परिवार से जुड़ी हुई हो. अगर वह सुंदर है लेकिन उसका परिवार अच्छा नहीं है तो ऐसे में जीवन में आगे चलकर आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों को सीख लिया तो रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, जीवन के हर कदम पर मिलने लगेगी सफलता

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आपमें हैं ये गुण तो समाज आपको कहेगा मूर्ख, जल्दी सुधार

जो परिवार की इज्जत न करे

अगर आप एक ऐसी लड़की से विवाह करने जा रहे हैं या फिर फिर विवाह करने की सोच रहे हैं जो अपने परिवार की इज्जत नहीं करती तो आपको तुरंत अपने पैर पीछे खींच लेने चाहिए. इस तरह की जो लड़कियां होती है वह अपने पति के लिए भी वफादार नहीं रह सकती है और न ही इज्जत कर सकती है.

बुरा व्यवहार करने वाली स्त्री

अगर एक लड़की बेहद ही खूबसूरत है लेकिन आपके प्रति उसका व्यवहार अच्छा नहीं है तो ऐसे में भी आपको उससे विवाह नहीं करना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह की लड़कियां अपने पति को कभी भी छोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों से लड़ने वाले को जीवन भर पड़ता है पछताना, जीतकर भी नहीं मिलती खुशी

जो भक्ति नहीं करती

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक स्त्री को हमेशा उपवास रखना चाहिए और भगवान की पूजा भी करनी चाहिए. अगर एक स्त्री में यह गुण नहीं है तो आपको उससे कभी भी विवाह नहीं करना चाहिए.

जो अंदर से खूबसूरत न हों

चाणक्य नीति के अनुसार एक स्त्री बाहर से चाहे कितनी भी खूबसूरत हों लेकिन अगर वह अंदर से सुंदर नहीं है या फिर उसकी सोच अच्छी नहीं है तो आपको कभी भी उससे विवाह नहीं करना चाहिए. अगर आप विवाह करने की सोच रहे हैं तो पहले अंदर की सुंदरता को देखें.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola