ePaper

चक्रधरपुर: कोटुवा गांव में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Jan 2024 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर में 10 साल के बच्चे ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सांकेतिक तस्वीर

देवघर में 10 साल के बच्चे ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सांकेतिक तस्वीर

जानकारी के मुताबिक कराईकेला पंचायत के पुरानाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करन कालंदी शुक्रवार को कोटुवा गांव गया था. जब करन रात को वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन करन‌ का कहीं पता नहीं चला.

विज्ञापन

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, रवि मोहंती- प्रखंड के पदमपुर पंचायत अंतर्गत कोटुवा गांव में आज सुबह आम की पेड़ में एक युवक का लटकता लाश मिला. इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और और पेड़ से लटकता लाश को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

फांसी लगाकर आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक कराईकेला पंचायत के पुरानाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करन कालंदी शुक्रवार को कोटुवा गांव गया था. जब करन रात को वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन करन‌ का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद आज सुबह कोटुवा गांव के एक आम पेड़ में युवक का लाश लटकता मिला. ऐसे प्रतीत हो रहा है कि युवक फांसी लगाकर आत्महत्या किया है.

Also Read: उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: 500 मीटर में फैले थे शवों के टुकड़े, इक्ट्ठा करने में लगे दो घंटे

मृतक के परिजनों का क्या है कहना

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कहा कि, करन किसी युवती से मिलने के लिए कोटुवा गांव गया था. लेकिन उसकी हत्या कर पेड़ में शव को लटका दिया गया. पुलिस इसके गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें. वहीं थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि शव को बरामद कर जांच पड़ताल की जा रही है. ताकि युवक का हत्या हुआ, या आत्महत्या इसकी पता चल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola