CBSE Board Result 2023 Updates: सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

CBSE Board Result 2023 Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और https://www.cbse.gov.in/ पर घोषित करेगा. इसके अलावा रिजल्ट डिजीलॉकर और थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी घोषित किया जाएगा.
CBSE Board Result 2023 Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द जारी कर सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और https://www.cbse.gov.in/ पर घोषित करेगा. इसके अलावा रिजल्ट डिजीलॉकर और थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी घोषित किया जाएगा.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान कर सकता है. हालांकि, इस सम्बन्ध में बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है. खास बात यह है कि स्टूडेंट अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा.
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 को बोर्ड के नए रिजल्ट पोर्टल, results.cbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. नतीजे घोषित किए जाने के बाद सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक और सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक इसी वेसाइट पर एक्टिव होंगे.
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
-
इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
-
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
-
रिजल्ट सामने होगा.
-
रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
इस साल सीबीएसई कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हुईं थीं. कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक चलीं. इस वर्ष कुल 38,83,710 छात्र – 21,86,940 कक्षा 10 और 16,96,770 कक्षा 12 में शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




