Weekend में ठंड की वजह से नहीं जा पा रहे कहीं बाहर... तो घर बैठे एंजॉय करें ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jan 2024 9:08 AM
मौसम में कुछ ज्यादा ही ठंडक बढ़ चुकी है. ऐसे में लोग कहीं भी बाहर नहीं निकलना चाहते. अगर आप भी इस वीकेंड घर पर रहकर एंजॉय करना चाहते हैं तो ये है कुछ दमदार फिल्में और वेब सीरीज.. जो आपको एंटरटेनमेंट के साथ थ्रिल भी देगी.

ओटीटी आजकल सभी की पहली पसंद बन गई है. लोग अपने इंटरटेनमेंट के लिए सबसे ज्यादा इसका ही सहारा ले रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि बिना बाहर जाए, आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मूवीज या वेब सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं.

इंडियन पुलिस फोर्स
रोहित शेट्टी की निर्देशित इंडियन पुलिस फोर्स अमेजन प्राइम विडीयो पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मौजूद हैं और इनके अलावा इसमें श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह भी हैं. रोहित शेट्टी की ये सीरीज भारतीय पुलिस अधिकारियों की समर्पित सेवा और अटूट देशभक्ति को एक श्रद्धांजलि है.

फर्जी
शाहिद कपूर और विजय सेतुपथी स्टारर ‘फर्जी’ ने साल 2023 में लोगों के दिलों पर खूब राज किया. फर्जी में शाहिद कपूर एक आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो पैसों और प्रिंटिंग के जादू में ऐसा खोता हैं, कि उसे सही और गलत में कोई फर्क नजर नहीं आता. इस सीरीज को 37.1 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया. ये सीरीज आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

द नाइट मैनेजर (The Night Manager)
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी शांतनु ‘शान’ सेनगुप्ता नामक भारतीय नौसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट के बारे में है जो ढाका के एक प्रीमियर स्टार होटल में नाइट मैनेजर के रूप में काम कर रहे होते हैं. इस सीरीज को 28.6 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ताजा खबर
भुवन बम स्टारर ताजा खबर में भुवन को एक स्वच्छता कर्मी के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां वह अपना अधिकतर समय अमीर और सफल बनने के सपने देखने में बिताते है. फिर कहानी में एक ट्विस्ट आता है कि एक दिन उसे एहसास होता है कि उसके पास जनता के सामने आने से पहले समाचार प्राप्त करने की विशेष शक्ति है, तो वह सफल होने के लिए इसे अपना टिकट बना लेता है. इस सीरीज को 23.5 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. ये सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॅाटस्टार पर देख सकते हैं.

असुर सीजन 2
अरशद वारसी और बरून सोब्ती स्टारर असुर सीजन 2, 2020 में रिलीज हुई सीरीज ‘असुर’ की सीक्वल है. पहला सीजन जहां खत्म हुआ था, इस सीजन की कहानी वहीं से शुरू हो रही है. इस सीजन में शुभ जोशी की तलाश जारी है. इस वेब सीरिज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं. इस सीरिज को 21 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. वेब सीरीज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.
ताली
सुशमिता सेन स्टारर वेब सीरिज ‘ताली’ में सुशमिता सेन श्रीगौरी सावंत नामक एक ट्रांसजेंडर कि भूमिका निभा रही हैं जो अपने समाज के हितों के लिए लड़ाई लड़ती है ताकि किन्नरों को उनका हक मिले. इस सीरिज को 17.8 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं. इस वेब सीरीज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

बवाल
वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर ‘बवाल’ एक बेहतरीन रोमांटिक-ड्रामा है जिसमें दोनों एक्टर्स की लाजवाब रोमाटिंक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. इस फिल्म को 21.2 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है जिसके साथ ये साल 2023 की ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली फिल्म बनी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गुलमोहर
मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर, सिमरन, अमोल पालेकर स्टारर गुलमोहर एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें अपनेपन और परिवार की एक नयी परिभाषा को खूबसूरती से दिखाया गया है. इस फिल्म को 16.3 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. इसे आप डिज्नी प्लस हॅाटस्टार पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










