Time magazine: दीपिका पादुकोण से पहले ये स्टार्स टाइम मैगजीन के कवर में दिखा चुके हैं स्टाइलिश अदाएं, LIST

दीपिका पादुकोण अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर फैंस को घायल करती हैं. अब अदाकारा टाइम मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दी. आइये जानते हैं दीपिका से पहले कौन-कौन से ऐसे बॉलीवुड स्टार्स है, जो कवर पेज पर नजर आ चुके हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब उन्होंने अपने फैंस को शॉक्ड कर दिया, एक्ट्रेस टाइम मैगजीन के कवर पर आने वाली लेटेस्ट बॉलीवुड स्टार बन गईं. उनसे पहले ब्यूटी क्वीन से अभिनेता बनी ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता आमिर खान, शाहरुख खान और परवीन बाबी भी मैगजीन के कवर पर नजर आए थे.
परवीन 1976 में टाइम मैगजीन के कवर पर दिखाई दीं. परवीन मैगजीन के कवर पर दिखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री के रूप में जाना जाता हैं. कवर के लिए उन्होंने मोती के साथ एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी. साल 2003 में कवर पर ऐश्वर्या राय थी. उन्हें ‘फिल्म का नया चेहरा’ कहा जाता था. उसके बाद, शाहरुख खान साल 2004 में टाइम मैगजीन के नये चेहरा बने. उस वर्ष, उन्होंने तीन बैक-टू-बैक अच्छी फिल्में दीं. स्वदेस, वीर जारा और मैं हूं ना सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. उन्हें ‘एशिया के नायकों 20 अंडर 40’ में शामिल किया गया था.
2012 में, आमिर खान को कवर पर चित्रित किया गया था. कवर पर उनके चेहरे की क्लोज-अप तस्वीर दिखाई गई थी. इसी साल आमिर एक बार फिर दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में कवर पर दिखाई दिए. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने उनके बारे में लिखा, ‘झूठी कूटनीति और टालमटोल की दुनिया में आमिर एक सीधे-सादे इंसान हैं.
Also Read: TMKOC: असित कुमार मोदी ने मेरे साथ जबरदस्ती… MRs रोशन सिंह सोढ़ी न चाहते हुए 15 साल बाद शो से कहा अलविदा
अंत में, प्रियंका चोपड़ा ने 2016 में टाइम के कवर की शोभा बढ़ाई. उनके बारे में लिखते हुए, उनके बेवॉच के सह-कलाकार ड्वेन जॉनसन ने उल्लेख किया था, “उनके पास ड्राइव, आत्म-सम्मान है, और वह जानती हैं कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. हम हमेशा कहते हैं कि ‘अपनी सफलता को टी-शर्ट की तरह पहनें, टक्सीडो की तरह नहीं,’ और वह वास्तव में करती हैं- वह जितनी बड़ी स्टार हैं, उतनी ही खूबसूरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










