TMKOC: असित कुमार मोदी ने मेरे साथ जबरदस्ती… MRs रोशन सिंह सोढ़ी न चाहते हुए 15 साल बाद शो से कहा अलविदा

Updated:
विज्ञापन
TMKOC: असित कुमार मोदी ने मेरे साथ जबरदस्ती… MRs रोशन सिंह सोढ़ी न चाहते हुए 15 साल बाद शो से कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की वाइफ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 15 सालों बाद सीरियल को अलविदा कह दिया है. उन्होंने असित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं. साथ ही थाने में मामला दर्ज करवाया.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर किरदार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. इन दिनों सीरियल में टप्पू और सोनू की लवस्टोरी दिखाई जा रही है, जिसमें भिड़े और जेठालाल एक दूसरे से लड़ रहे हैं. हालांकि अब खबर आई है कि शो में रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी का किरदार निभाने वाली रोशन उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो को अलविदा कह दिया है. यही नहीं उन्होंने असित कुमार मोदी पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाये हैं.

जेनिफर मिस्त्री ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्य स्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जेनिफर ने दो महीने पहले शो की शूटिंग बंद कर दी है. उन्होंने शो के लिए आखिरी बार 7 मार्च को शूटिंग की थी और उनका दावा है कि ‘सोहेल और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज द्वारा अपमान’ किए जाने के बाद उन्हें सेट छोड़ना पड़ा.

तारक मेहता के मेकर्स के खिलाफ जेनिफर ने किया केस

रोशन उर्फ जेनिफर ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि, “हां, मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया है. यह सही है कि मैंने 6 मार्च को आखिरी एपिसोड शूट किया था. मुझे सेट छोड़ना पड़ा, क्योंकि सोहिल रमानी और अन्य कार्यक���री निर्माता जतिन बजाज के हाथों मुझे अपमान का सामना करना पड़ा.” तारक मेहता के सेट पर उनके आखिरी दिन के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “7 मार्च को मेरी शादी की सालगिरह और होली थी, जब यह घटना हुई थी. मुझे सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता द्वारा चार बार सेट से बाहर जाने के लिए कहा गया था. पीछे खड़े होकर मेरी कार को रोकने की कोशिश की और मुझे सेट से बाहर नहीं जाने दिया. मैंने उनसे कहा कि मैंने शो में 15 साल काम किया है और वे मुझे जबरदस्ती नहीं रोक सकते थे और जब मैं जा रही थी, तो सोहिल ने मुझे धमकी दी. जिसके बाद मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया.

Also Read: The Kerala Story: शत्रुघ्न सिन्हा ने द केरल स्टोरी विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई फिल्म राज्य की शांति…
असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप

बीते दिनों अपने साथ हुई अन्य घटनाओं के बारे में बताते हुए जेनिफर ने कहा, “ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जो अतीत में हुई हैं, जिन्हें मैंने यह सोचकर जाने दिया कि चीजें बदल जाएंगी. यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली जेनिफर ने दावा किया, ‘असित मोदी ने पहले भी कई बार मेरे साथ संबंध बनाने की कोशिश की. शुरुआत में मैंने काम खोने के डर से उनके सभी बयानों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब बहुत हो गया. उन्होंने मुझे सेट पर जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और गेट बंद कर रहे थे और मुझे बाहर नहीं जाने दे रहे थे. मैंने एक महीने पहले अधिकारियों को शिकायत मेल भेजी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. मुझे पता है कि मुझे बहुत जल्द न्याय मिलेगा.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola