Bollywood Updates: सोनाली फोगाट का निधन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी का फर्स्टलुक जारी
Bollywood LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है. आलिया ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से यूजर्स काफी नाराज हो गए है. एक बार फिर से ट्विटर पर ‘बॉयकॉट’ हैशटैग ट्रेंड करना लगा. वहीं, सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…
शाहिर शेख संग दोबारा नजर आयेंगी हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शाहिर शेख संग रोमांस करती नजर आ रही हैं. इस म्यूजिक वीडियो रूनझुन है. हिना इस वीडियो में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं.
‘हड्डी’ में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगामी फिल्म ‘हड्डी’ में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. ज़ी स्टूडियोज बैनर ने कहा कि अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है. निर्माताओं ने फिल्म से सिद्दीकी का फर्स्ट लुक भी जारी किया, जिसमें वह एक महिला के वेष में कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. सिद्दीकी (48) ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘हड्डी’ एक अनोखी और खास फिल्म होगी क्योंकि मैं पहले कभी न देखे गए नए अवतार में सामने आऊंगा और यह मुझे एक बेहतर अभिनेता के रूप में और आगे बढ़ने में भी मदद करेगा. फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हूं.”
https://www.instagram.com/reel/Chlyq8nPLUs/
आयुष शर्मा की फिल्म का फर्स्टलुक रिलीज
आयुष शर्मा ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपनी अगली फीचर फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है. आयुष ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है. फिल्म 2023 में रिलीज होगी. उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक भी साझा किया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”इस फिल्म में गिटार भी बजेगा और रबड़ बैंड भी…और अगर मैं सारी जानकारी अभी बता दूंगा तो मज़ा भी किरकिरा हो जाएगा. बस, यही बोलना था, मिलेंगे 2023 में.” फिल्म के आधिकारिक शीर्षक और निर्देशक के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है.
सुहाना खान ने शेयर की दोनों भाईयों के साथ तस्वीर
आर्यन खान ने अपनी बहन सुहाना खान और भाई अबराम के साथ तस्वीर शेयर की थी. अब सुहाना ने आर्यन और अबराम के साथ फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में तीन बंदर वाला इमोजी शेयर किया है.
कियारा आडवाणी की फिल्म
कियारा आडवाणी अपनी अगली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अलग अंदाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्म हड्डी का पहला पोस्टर सामने आ गया है. इसमें नवाज़ुद्दीन ग्रे गाउन में ग्लैमरस बालों और मेकअप के साथ दिखे. उनको देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप की सच में ये नवाजुद्दीन ही है. मूवी अगले साल रिलीज होगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए