वैशाली के गंडक नदी में फंसी 200 यात्रियों से भारी नाव, बचाव कार्य में जुटी SDRF की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2022 9:02 PM
बिहार के वैशाली जिले के तेरसिया में बड़ा नाव हादसा हो गया है. यहां गंगा और गंडक नदी के संगम के पास करीब 200 यात्रियों से भरी नाव फंस गई. नाव सोनपुर मेले से लौट रही थी उसी दौरान गाद के कारण नाव नदी की बीच धारा में फंस गई.
बिहार के वैशाली जिले के तेरसिया में बड़ा नाव हादसा हो गया है. यहां गंगा और गंडक नदी के संगम के पास करीब 200 यात्रियों से भरी नाव फंस गई. नाव सोनपुर मेले से लौट रही थी उसी दौरान गाद के कारण नाव नदी की बीच धारा में फंस गई. इस घटना की सूचना एसडीआरएफ की दी गई. जानकारी प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है. इसके साथ ही सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पर सवार सभी लोग पटना और जहानाबाद के रहने वाले हैं जो गंगा स्नान के लिए सोनपुर आए थे. गंगा स्नान के बाद जब सभी लोग वापस लौट रहे थे उसी दौरान हाजीपुर के कोनहारा घाट के पास गंडक नदी की बीच धारा में नाव फंस गई. नाव में करीब 200 लोग सवार थे. सवार यात्रियों में से SDRF की टीम ने करीब 90 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया है. शाम का वक्त होने की वजह से अंधेरा है ऐसे में रेस्क्यू के कार्य में परेशानी हो रही है. घटना से आगे बीच नदी की है. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई है. इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जो की एक राहत की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










