ePaper

बांकुड़ा के पाताकोला काली मंदिर में खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated at : 12 Nov 2023 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
बांकुड़ा के पाताकोला काली मंदिर में खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर सुबह से ही सड़क को जाम कर दिया. लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रही. यातायात प्रभावित होते देख एडिशनल एसपी सिद्धार्थ दोरजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा शहर से सटे एकतेश्वर ब्रिज के निकट पाताकोला काली मंदिर प्रांगण से एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त नाजू दलाल (55) के रूप में हुई है. वह बांकुड़ा शहर के 19 नंबर वार्ड के केठारडांगा इलाके का निवासी है. बताया जाता है कि सुबह मंदिर में दर्शन करने आए इलाके के लोगों की नजर मंदिर प्रांगण में पड़े खून से लथपथ व्यक्ति पर पड़ी. पुलिस को इसकी खबर दी गई. देखते ही देखते मृतक के परिवार के लोग और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. खून से सने व्यक्ति का शव देखते ही बवाल मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव जब्त करने से रोका. उनका पुलिस के साथ विवाद भी हो गया. देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए और पुलिस के साथ उनकी नोंकझोंक शुरू हो गई. पुलिस के साथ नोंकझोंक कर रहे लोगों में मृतक के परिजन भी शामिल थे. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर सुबह से ही सड़क को जाम कर दिया. लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रही. यातायात प्रभावित होते देख एडिशनल एसपी सिद्धार्थ दोरजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची. एडिशनल एसपी के द्वारा मृतक के परिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया.

https://www.youtube.com/watch?v=-rmxYhulU88

काली मंदिर की सुरक्षा में तैनात था नाजु दलाल

बताया जाता है कि नाजु दलाल नाइट गार्ड का काम करता था. कुछ दिन पहले उसे काली मंदिर में सुरक्षा का दायित्व दिया गया था. दीपावली के दिन सुबह उसकी लाश बरामद हुई. इधर, मृतक के परिजन एवं इलाके के लोगों ने दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की. अंत में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया. इधर, पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

undefined
Also Read: Video : बांकुड़ा में भाजपा नेता का फंदे से लटकता शव बरामद, शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola