Video : बांकुड़ा में भाजपा नेता का फंदे से लटकता शव बरामद, शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआई जांच की मांग

Published by :Shinki Singh
Published at :08 Nov 2023 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Video : बांकुड़ा में भाजपा नेता का फंदे से लटकता शव बरामद, शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआई जांच की मांग

गंगाजलघाटी थाने की पुलिस मौके पर गई तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस तरह करीब पांच घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन चलता रहा. इसके बाद जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई.

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=-rmxYhulU88

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के गंगाजलघाटी थाना क्षेत्र के निधिरामपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ता का लटकता शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल है. बुधवार की सुबह शुभदीप मिश्रा नाम के भाजपा कार्यकर्ता का शव उनके घर के पास एक बरगद के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया और उचित जांच की मांग की है. जब गंगाजलघाटी थाने की पुलिस मौके पर गई तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस तरह करीब पांच घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन चलता रहा. इसके बाद जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola