दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला व बच्ची को जिंदा जलाया

Updated at : 17 Aug 2020 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला व बच्ची को जिंदा जलाया

बांका : बिहार के बांका में बेलहर थाना क्षेत्र के धरतीथान गांव में दहेज दानवों ने मां और दुधमुही बच्ची को आग के हवाले कर जिंदा जला दिया. मामला थाना क्षेत्र के धरतीथाना गांव की है, जहां रविवार की रात ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज की मांग को लेकर एक महिला व उनके 2 वर्षीय अबोध बच्ची पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाते हुए उन्हें जिंदा जला दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति फैजुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, अन्य परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं.

जानकारी के अनुसार, सुईया थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव निवासी शमीम अंसारी की पुत्री 22 वर्षीय निकहत प्रवीण की शादी 8 वर्ष पूर्व बेलहर थाना क्षेत्र के धरतीथान गांव निवासी फैजुल अंसारी से हुई थी, जिसमें उसे 5 वर्ष का एक पुत्र व दो वर्षीय पुत्री मृतक आसियाना था. फिलवक्त 5 वर्षीय पुत्र नाना के घर में ही रह रहा था. जिसके कारण वह दरिंदों से बच गया.

मृतका की मां जुबेदा खातून एवं पिता शमीम अंसारी के अनुसार बीती रात्रि ससुराल पक्ष के पति फैजुल अंसारी, ससुर अजीज मियां, सास अजबुन खातून, भैसूर इरसाद अंसारी, गोतनी साइन खातून आदि के द्वारा घर में पुत्री व नतनी के उपर सोये अवस्था में हाथ बांधकर किरासन तेल छिड़कर आग लगा दिया.

मामले की जानकारी होने के बाद अहले सुबह ही आनन-फानन में वह पुत्री के घर पहुंची तो देखा कि दोनों बुरी तरह से आग में झूलसी हुई है और घर के सभी सदस्य फरार है, लेकिन दामाद घर पर ही मौजूद था. बाद में दोनों जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक के द्वारा भागलपुर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.

उन्होंने आगे बताया है कि अक्सर बेटी के रंग रूप व दहेज को लेकर विवाद होते रहता था. जिसमें कई बार पंचायत व आपसी समझौता कर मामले को सुलझाया गया था. हालांकि, कुछ दिन ठीक रहने के बाद पुन: ससुराल पक्ष के लोग पुत्री के साथ मारपीट करते थे. इस मामले को लेकर बांका महिला थाना में एक केस भी दर्ज है. जबकि, घटना के एक माह पूर्व बेलहर थाना के द्वारा भी समझौता कराकर पुत्री को ससुराल भेजा गया था.

उधर, घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हालांकि, इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि दहेज की मांग को लेकर परिवारवालों के द्वारा आग लगा कर हत्या कर देने से जुड़ा हुआ है. चुंकि पीड़िता व बच्ची की मौत भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है. इसको लेकर बेलहर से तीन पुलिस अधिकारी को भागलपुर मायागंज भेजा गया है. जहां से पीड़ित पक्ष का बयान लेने के बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बताया जा रहा है कि मृतका मां और पुत्री का पोस्टमॉर्टम भागलपुर अस्पताल में ही किया जायेगा.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन