Bihar BEd CET 2023 Admit Card: आज जारी होने वाले है बिहार सीईटी बी.एड 2023 के एडमिट कार्ड

Updated at : 30 Mar 2023 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar BEd CET 2023 Admit Card: आज जारी होने वाले है बिहार सीईटी बी.एड 2023 के एडमिट कार्ड

Bihar BEd CET 2023 Admit Card: बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जरूरी डिटेल्स इंटर करने के बाद प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

Bihar BEd CET 2023 Admit Card:  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा आज 30 मार्च, 2023 को बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा.  बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (Bihar B.Ed CET 2023) के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जरूरी डिटेल्स इंटर करने के बाद प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे.

ऐसे करें बिहार बीएड  के एडमिट कार्ड   डाउनलोड

बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

इतने उम्मीदवारों ने किया आवेदन

राज्य भर में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,84,233 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. इसमें से 96,673 महिला उम्मीदवार और 84,560 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को सिंगल शिफ्ट में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
इस प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू की थी और आखिरी तारीख 15 मार्च थी. हालांकि, लेट फीस के साथ उम्मीदवार 20 मार्च तक अप्लाई कर सकते थे. वहीं, अब कल प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए जाएंगे.

8 अप्रैल को होगी परीक्षा

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा. यह एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन