विजिलेंस के हत्थे चढ़ी CDPO, ऑफिस में ही ले रही थी घूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

Vigilance Raid In Ara: विजिलेंस के अधिकारियों ने आरा में घूस लेते सीडीपीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उनको
विज्ञापन
पटना. विजिलेंस की टीम ने आरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सीडीपीओ (Ara CDPO) अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह मामला भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड का है. गुरुवार को विजिलेंस (Vigilance Raid) की टीम ने तरारी की सीडीपीओ मंजू कुमारी को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.
महिला अधिकारी ने अपने विभागीय कर्मचारी से रजिस्टर पर हस्ताक्षर के लिए 20 हजार रुपए घूस मांग रही थी. इसी डील के क्रम में वह विजिलेंस के हत्थे चढ़ गई. विजिलेंस की टीम ने सीडीपीओ को गिरफ्तार करने के बाद अपनी हिरासत में ले लिया है. उन्हें पटना लेकर आ रही है.
(खबर अपडेट हो रही है)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










