Bihar Agricultural University Jobs 2023: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक 147 पदों पर मौका

Updated at : 18 May 2023 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Agricultural University Jobs 2023: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक 147 पदों पर मौका

Bihar Agricultural University Jobs 2023: बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक 147 पदों पर आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.bausabour.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Agricultural University Jobs 2023: बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक 147 पदों पर आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.bausabour.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या 147 है, जिसमें सहायक के 36, लेखापाल के 15, कंप्यूटर ऑपरेटर के 10, प्रयोगशाला अनुचर के 56, चालक के 15 और लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के 10 पद शामिल हैं.

योग्यता

सहायक के लिए किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डीसीए करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. लेखापाल के लिए स्नातक के साथ न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव रखनेवाले आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आयु सीमा

आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु पद के अनुसार 37, 40 व 42 वर्ष तय की गयी है.

वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 5,200 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक वेतन मिलेगा.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट एवं इंटरव्यू में दिये गये प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों 200 रुपये अदा करने होंगे.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट bausabour.ac.in पर जाकर 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार 5 जून, 2023 तक भरे हुए आवेदन पत्र को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ प्रभारी पदाधिकारी (नियुक्ति), नियुक्ति शाखा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर- 813210 के पते पर भेज दें.

अन्य जानकारी के लिए देखें

https://bausabour.ac.in/Bau_Job.aspx

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन