Bihar News: मधुबनी में कोलकाता से आए 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2022 8:18 PM
बिहार के मधुबनी में 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. किशोर कोलकाता से 2 दिन पूर्व ही अपने दादा दादी के साथ छुट्टियाँ बिताने के लिए अपने गांव पुरसौलिया आया था.
मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया पंचायत वार्ड नंबर 7 में मंगलवार को 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सागर मिश्र के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया किशोर कोलकाता से 2 दिन पूर्व ही अपने दादा दादी के साथ छुट्टियाँ बिताने के लिए अपने गांव पुरसौलिया आया था.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है की सागर मंगलवार की अहले सुबह अपने घर के पीछे वाले तालाब की ओर घूमने के इरादे से निकला था. बहुत देर बीत जाने के बाद भी जब सागर घर वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित होने लगे और उन्होंने सागर की खोज शुरू कर दी. खोजने के क्रम में अचानक सागर की दादी की नजर घाट पर रखे तौलिया पर पड़ी तो वह चिल्लाने लगी.
दादी के चिल्लाने की आवाज से ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तलाब में कूद कर सागर को तलाश करने लगे. कुछ देर में ही सागर तालाब में मिला. तालाब से निकालकर उसे नजदीकी हॉस्पिटल पीएससी कलुआही ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गांव के लोगों ने बताया की पढ़ने लिखने में वह बच्चा बहुत तेज़ था. वह दादा दादी के साथ 14 मई को छुट्टियों में अपने घर आया था. उसके माता-पिता अभी कोलकाता में ही हैं. परिजनों ने बताया के सागर को तैरना नहीं आता था.
Also Read: Bihar News:दहेज प्रताड़ना की आड़ में वसूली की खातिर पिता ने पुत्री की कराई दो शादियां, कोर्ट में हुआ खुलासा
घटना के बाद वही मौके पर पहुंचे पंचायत के पूर्व मुखिया दिगंबर पंडित ने परिजनों को समझा-बुझाकर लाश के पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया और फिर पूर्व मुखिया ने फोन कर अंचलाधिकारी को इस घटना के संबंध में जानकारी दी. घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










