UP में बरेली के ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 4.62 करोड़ की अवैध संपत्ति

Updated at : 22 Dec 2021 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
UP में बरेली के ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 4.62 करोड़ की अवैध संपत्ति

बरेली के ड्रग्स माफिया पर यूपी में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने माफिया की 4.62 करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है. साथ ही, बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है.

विज्ञापन

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. बुधवार को पुलिस ने भमौरा थाने के मजारा गांव निवासी ड्रग्स माफिया अवधेश कुमार और हरिप्रसाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर खातों को फ्रीज कर दिया है. इसे उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है.

दरअसल, बरेली पुलिस काफी समय से ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. माफियाओं की अवैध कोठी, मकान और शादी हॉल गिराएं गए हैं. इसके साथ ही संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर अवधेश कुमार और हरिप्रसाद की संपत्ति को जब्त करने के साथ ही बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.

Also Read: Bareilly News: सदर तहसील में वकीलों का हंगामा, लेखपाल पर लगाया वसूली और बदतमीजी करने का आरोप

पुलिस ने अवधेश कुमार की पत्नी सोमवती और हरी प्रसाद की पत्नी पार्वती को 27 जुलाई को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था. जबकि, यह दोनों ड्रग्स माफिया अफीम लेकर फरार हो गए थे. इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की कार्रवाई की थी.

Also Read: Bareilly News: संविदा कर्मी की मौत के 3 साल बाद जागी पुलिस, बिजली विभाग के JE-SDO और ठेकेदार पर FIR

पुलिस काफी समय से दोनों की तलाश में जुटी है, मगर अब तक पकड़ नहीं पायी है. अब इनकी अवैध संपत्ति को जब्त कर खातों को फ्रीज किया गया है. इसके अलावा भी कई और तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कवायद चल रही है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola