ePaper

गिरिडीह: अवैध बालू उठाव पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 36 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, 3 ड्राइवर अरेस्ट

Updated at : 29 Apr 2023 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Chandana River Sand Mining

डीएमओ सतीश नायक ने बताया कि शनिवार को विभिन्न प्रखंडों के बालू घाटों में छापामारी कर 36 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये गये हैं. सभी ट्रैक्टर को संबंधित थानों में रखा गया है और ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सरकार के निर्देश पर यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है.

विज्ञापन

झारखंड के गिरिडीह जिले के विभिन्न बालू घाटों से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू का उठाव की सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर शनिवार की सुबह जिला टास्क फोर्स की टीम ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में शनिवार की सबुह हुई छापामारी में 36 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. तीन ट्रैक्टर चालकों को अरेस्ट किया गया है. अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है. डीएमओ सतीश नायक ने कहा कि सरकार के निर्देश पर यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा.

छापामारी टीम ने गिरिडीह अनुमंडल से आठ, खोरीमहुआ से 13, सरिया-बगोदर से छह और डुमरी अनुमंडल से नौ बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया. गिरिडीह क्षेत्र के झरियागादी से एक ट्रैक्टर पकड़ा गया. इधर, बिरनी से तीन ट्रैक्टर चालक को पकड़ा गया है. अन्य चालक टीम को देख भाग गये. अभियान में मुख्य रूप से एसडीएम विशालदीप खलको, डीएमओ सतीश नायक, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, साइबर इंस्पेक्टर आदिकांत महतो, मुफस्सिल व पीरटांड़ थाना प्रभारी कमलेश पासवान व डीलसन बिरूआ समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे. अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती है काफी शर्म, आप भी नाम सुनकर चौंक उठेंगे

डीएमओ सतीश नायक ने बताया कि शनिवार को विभिन्न प्रखंडों के बालू घाटों में छापामारी कर 36 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये गये हैं. सभी ट्रैक्टर को संबंधित थानों में रखा गया है और ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सरकार के निर्देश पर यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा.

Also Read: कोमालिका बारी : तीरंदाज बिटिया के लिए गरीब पिता ने बेच दिया था घर, अब ऐसे देश की शान बढ़ा रही गोल्डन गर्ल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola