ePaper

आरती सिंह ने बताया- सुशांत के जाने के इतने दिन बाद कुछ ऐसा है अंकिता लोखंडे का हाल

Updated at : 07 Jul 2020 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
आरती सिंह ने बताया- सुशांत के जाने के इतने दिन बाद कुछ ऐसा है अंकिता लोखंडे का हाल

Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande, Arti Singh : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते 14 जून को अपने घर में आत्हत्या कर ली थी. उनके जाने का गम हर किसी को खल रहा है. वहीं, सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उनके जाने की खबर सुनने के बाद बुरी तरह से टूट गई हैं. अब बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह और अंकिता लोखंडे की दोस्त आरती सिंह (Arti Singh) ने बताया कि उनका हाल कैसा है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande, Arti Singh : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते 14 जून को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. उनके जाने का गम हर किसी को खल रहा है. वहीं, सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उनके जाने की खबर सुनने के बाद से ही बुरी तरह से टूट गई हैं. अब बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और अंकिता लोखंडे की दोस्त आरती सिंह (Arti Singh) ने बताया कि उनका हाल कैसा है.

आरती ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि सुशांत के निधन के बाद उन्होंने अंकिता से बात की. उन्होंने कहा कि मैंने अंकिता से बात कर जानने की कोशिश की कि वो अब ठीक हैं या नहीं. आरती ने आगे कहा, ‘अंकिता के जरिए ही मैं सुशांत को जानती थी. वह बहुत अच्छा लड़का था और काफी मोटिवेटिंग था. मैंने अंकिता से बात की और पूछा कि क्या वह ठीक हैं. अंकिता को अभी अपना स्पेस चाहिए और मैंने भी उसे उसके स्पेस में रहने ही दिया.’

https://www.instagram.com/p/CBaenNNjJDk/

वहीं, अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित आवास पर उनके परिवार से मिलने भी पहुंची थी. कुछ समय पहले पवित्र रिश्ता’ में वैशाली का किरदार निभा चुकीं एक्‍ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने बताया था कि सुशांत के जाने की खबर के वो बहुत दुखी थी और बहुत रो रही थी.

Also Read: धोनी की बेटी से अंकिता लोखंडे को मिलवाने ले गए थे सुशांत सिंह राजपूत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरें

अंकिता और सुशांत ने जी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों 6 साल तक एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रपोज किया था. फैंस दोनों के विवाह बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे थे लेकिन फिर चीजें बिगड़ गईं और दोनों की राहें जुदा हो गईं. दोनों अपने अपने रास्‍ते आगे बढ़ गए थे.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था. सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनकी मौत हैंगिंग की वजह से हुई. वहीं, उनकी मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola