ePaper

धोनी की बेटी से अंकिता लोखंडे को मिलवाने ले गए थे सुशांत सिंह राजपूत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरें

Updated at : 22 Jun 2020 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
धोनी की बेटी से अंकिता लोखंडे को मिलवाने ले गए थे सुशांत सिंह राजपूत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरें

Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande : एक वक्त था जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी के जाने-माने कपल्स में से एक थे. इन दोनों के प्यार की शुरूआत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से हुई थी, जिसने टीआरपी ने खूब धमाल मचाया था. उस समय सुशांत क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बायॉपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (M.S. Dhoni: The Untold Story) की तैयारी कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत धौनी के परिवार के काफी क्लोज आ गए थे. एक बार सुशांत ने अंकिता लोखंडे को भी धौनी की बेटी जीवा से मिलवाया था. अब उनकी ये तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande : एक वक्त था जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी के जाने-माने कपल्स में से एक थे. इन दोनों के प्यार की शुरूआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से हुई थी, जिसकी टीआरपी ने खूब धमाल मचाया था. उस समय सुशांत क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बायॉपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (M.S. Dhoni: The Untold Story) की तैयारी कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत धौनी के परिवार के काफी क्लोज आ गए थे. एक बार सुशांत ने अंकिता लोखंडे को भी धौनी की बेटी जीवा से मिलवाया था. अब उनकी ये तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर सुशांत तैयारी में जुटे थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस दौरान दिसम्बर की एक शाम अपनी ग्रलफ्रेंड अंकिता को धोनी की फैमिली से मिलवाने सुशांत पहुंचे थे. इस मुलाकात के दौरान अंकिता और सुशांत ने धोनी की बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती की थी. उनकी ये तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. बता दें कि इस फिल्म के बाद सुशांत और अंकिता दोनों अलग हो गए थे.

undefined
undefined

गौरतलब है कि टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से सुंशात ने अपनी शुरुआत की थी. इस दौरान सुशांत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को दिल दे बैठे थे. ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था. सुशांत सिंह राजपूत के मुंह से प्यार भरे शब्द सुनकर अंकिता लोखंडे की आंखें भर आई थीं.

Also Read: VIDEO: जब ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर सुशांत ने शादी के लिए अंकिता को किया था प्रपोज, एक्ट्रेस की भर आई थी आंखें

सुशांत और अंकिता का जब ब्रेकअप हुआ तब तरह-तरह की खबरें उड़ी थीं. इन खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि- ‘ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं’. ब्रेकअप का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि- ‘लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं.. और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है’.

बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. इस मामले में पुलिस सुशांत की करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, सुशांत के निधन से अंकिता काफी टूट गई थीं। वह सुशांत के परिवार से मिलने उनके घर भी गई थीं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola