Bigg Boss 16: सलमान खान ने साजिद को जमकर लगाई लताड़,सौंदर्या रोते हुए इस शख्स से बोली-मेरी इज्जत तो रख…

बिग बॉस 16 के वीकेंड के वार में सलमान खान के गुस्से का शिकार साजिद खान हुए. साजिद को एक्टर ने काफी लताड़ा. वहीं, सलमान ने सौंदर्या को गौतम विज का ऐसा वीडियो दिखाया, जिसे देखकर वो फूट-फूटकर रोने लगी.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट के बीच हंगामा जारी है. हाल ही में बिग बॉस ने टीना दत्ता को उनके डॉग रानी के बारे में बताते है कि उसकी मौत हो गई. वहीं, अब्दू रोजिक घर के नये कैप्टन बन गए है. वीकेंड के वार में सलमान खान का गुस्सा इस बार साजिद खान पर निकला. एक्टर ने साजिद की जमकर क्लास लगाई.
बिग बॉस 16 के प्रोमो में सलमान खान, साजिद खान के बर्ताव को लेकर उसकी क्लास लगाते दिखे. सलमान ने उनके बिग बॉस के घर में सुस्त भागीदारी को लेकर कहा कि, वह किसी चीज में योगदान नहीं दे रहे है और उनसे पूछते हैं कि वह शो में क्या कर रहे हैं. इसपर साजिद कहते है, वक्त आने पर दिखा दूंगा. सलमान, साजिद से कहते है, वक्त यहां पर नहीं मिलता. आपको निकालने का रिजन आप खुद ही दे रहे हो. बात समझ में आ रही है. आप एक पाखंडी की तरह लग रहे है. स्टैंड लेते हो फिर स्टैंड बदल देते हो. ये है डबल स्टैंडर्ड. एक्टर की बातें साजिद चुपचाप सुनते है और कुछ नहीं कहते.
https://www.instagram.com/p/CkisKq_KVr7/?hl=en
वहीं, गौतम और सौंदर्या के बीच जमकर लड़ाई होती है. दोनों के बीच प्यार का इजहार हो चुका है, लेकिन उनके बीच आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है. सलमान खान, सौंदर्या को एक वीडियो दिखाते है, जिसमें गौतम, शालीन और निम्रत कौर आहलूवालिया के साथ बैठे दिखते है. शालीन और निम्रत मिलकर सौंदर्या का मजाक उड़ाते हुए कहते है और इसपर गौतम भी हंसते है.
सलमान खान, सौंदर्या से कहते है कि आप जिस इंसान को डिफेंड कर रही थी, उन्होंने कुछ नहीं कहा आपके लिए. इसके बाद सौंदर्या और गौतम में काफी लड़ाई होती है. सौंदर्या फूट-फूट कर रोती है और कहती है, आपके सामने आपके दोस्त मेरा मजाक उड़ा रहे है. आपको जवाब देना था गौतम. इसपर गौतम कहते है, मैंने जवाब दिया है. सौंदर्या, गौतम विग पर भड़कते हुए कहती है. मेरे पापा होते तो थप्पड़ मारते उसके मुंह पर. मेरी इज्जत तो रख लेते ना. प्लीज गो अवे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










