Bigg Boss 16: पेट डॉग की मौत की खबर सुन फूट-फूट कर रोने लगी टीना दत्ता, इस शख्स ने एक्ट्रेस को संभाला

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में टीना दत्ता को उनकी पेट डॉग रानी के बारे में पता चलता है कि वो अब वो नहीं है. वहीं, नये कैप्टन के लिए रेस शुरू हो गई है. आज नये कैप्टन के नाम से पर्दा हटेगा.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हर दिन कुछ ना कुछ नया दर्शकों को देखने के लिए मिलता है. एक तरफ ‘चिकन-ऑब्सेस्ड’ शालीन भनोट अपने चिकन के लिए परेशान है. तो दूसरी तरफ नया कैप्टन कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चा हो रही है. वहीं, टीना दत्ता को बिग बॉस एक बुरी खबर सुनाते है, जिसे सुनकर वो फूट-फूट कर रोने लगती है.
बिग बॉस 16 में चिकन के लिए शालीन भनोट ने काफी ड्रामा किया है. शालीन अपने 250 ग्राम चिकन पाने के लिए खूब हंगामा करते है. बिग बॉस उसे कन्फेशन रूम में बुलाते है और कहते है कि उसे कोई एक्स्ट्रा चिकन नहीं मिलेगा. बिग बॉस कहते है, हम आपको जानबूझकर भूखा रखने की योजना नहीं बना रहे हैं, और हमने बहुत सारे चिकन भेजे हैं और इसे एक सप्ताह के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आपके लिए अलग से चिकन नहीं भेजा जाएगा’.
दूसरी तरफ बिग बॉस टीना दत्ता को कन्फेशन रूम में बुलाते है और उसे बताते है कि उनके डॉगी रानी का निधन हो गया है. टीना ये सुनकर फूट-फूट कर रोने लगती है. शालीन और निमरत कौर उसे चुप कराते है. टीना कहती है कि उसे बुरा लग रहा है कि अपने डॉगी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रही है.
टीना दत्ता के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पेट डॉग रानी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो में टीना औऱ रानी साथ में दिख रहे है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, रानी इस दुनिया को छोड़ गई लेकिन टीना के लिए ढेर सारा प्यार छोड़ गई!!! रानी 2010 में टीना की जिंदगी में आईं और उनका परिवार रहा है. और परिवार वास्तव में कभी नहीं जाता है, वे हमेशा के लिए हमारे साथ हैं जैसे रानी, वह हमेशा के लिए हमारे साथ है.
Also Read: Bigg Boss 16: साजिद खान सहित इन घरवालों ने किया भूख हड़ताल, घर में किया खूब बवाल, जानें वजह
बिग बॉस ‘द पाइड पाइपर ऑफ हैमेलिन’ की कहानी पर बेस्ट कैप्टेंसी टास्क की घोषणा करते है. शालीन भनोट को टास्क में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है. कप्तानी की चुनौती का नेतृत्व चार पूर्व कप्तान निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और गौतम सिंह विग कर रहे है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार नये कैप्टन अब्दू रोजिक बन रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










