Bigg Boss 16: साजिद खान सहित इन घरवालों ने किया भूख हड़ताल, घर में किया खूब बवाल, जानें वजह

बिग बॉस 16 में साजिद खान ने लेटेस्ट एपिसोड में काफी हंगामा मचाया. गौतम के कैप्टन बनने और घर का सारा राशन छोड़ने पर उन्होंने काफी ड्रामा किया. अब गौतम को कैप्टन के पद से हटाने के लिए साजिद नया जाल बुन रहे है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. गौतम विग को कैप्टन बनने के लिए कहा गया और बदले में उन्हें सभी घरवालों का राशन छोड़ना पड़ा. इस वजह से घर पर काफी हंगामा हुआ. गौतम के खिलाफ सारे घर वाले हो गए है और चाहते है कि उन्हें कैप्टेंसी से निकाल दिया जाए. साजिद खान ने इसके लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
कलर्स ने बिग बॉस 16 का एक प्रोमो पोस्ट किया है. इसमें साजिद खान कहते हैं, इसकी कैप्टेंसी जाएगी, मेरे मुंह में निवाला आएगा, ये आदमी नॉमिनेट होगा और मैं अच्छे से खाना खाउंगा. फिर वो शिव से पूछते है, तुम मेरे साथ हो. इसपर वो हां कहते है. प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट और टीना दत्ता भी काफी गुस्से में दिखते है. साजिद कहते है, ये आदमी अगर अपने एविक्शन के लिए मेरा खाना ले सकता है तो मैं अपना खाना ले रहा हूं उसके एविक्शन के लिए.
शालीन भनोट, गौतम से कहते है कि उसने गलत किया है. इसपर गौतम कहते है, जिसको गलत समझना है समझे में किसी को यहां प्लीज करने नहीं आया. वहीं, साजिद खान, गौतम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल है. दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है और साजिद उसे मिडिल फिंगर दिखा देते है. गौतम उसे ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहता है. साजिद कहते है कि वह उसे गाली देना बंद नहीं करेगा और अगर उसे घर से बाहर निकालना है तो निकाल दिया जाए, उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है.
वहीं, शालीन बार-बार बिग बॉस से अपने डेढ़ सौ ग्राम चिकन देने के लिए रिक्वेस्ट करते है. बार-बार वो एक ही बात कहते है. जिसके बाद बिग बॉस उन्हें कंफेशन रूम में बुलाकर चिकन देते है और कहते है, उन्हें घरवालों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने चिकन से मतलब है. वो कहते है, अपनी एक्टिंग का ऑडिशन ना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










