Live Updates

Bhadrapada Purnima 2022 Live Updates: भाद्रपद पूर्णिमा आज, नोट कर लें विधि, सामग्री की पूरी लिस्ट, नियम

Updated:
विज्ञापन

Bhadrapada Purnima 2022 Live Updates: आज भाद्रपद पूर्णिमा है. आज भाद्रपद मास का अंतिम दिन है. इसके अगले दिन से यानी 11 सितंबर, रविवार को आश्विन मास आरंभ हो जाएगा. भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है.

विज्ञापन

Bhadrapada Purnima 2022: भाद्रपद व्रत विधि

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखा जाता है. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर भगवान सत्यनारायण की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद पूजा के लिए पंचामृत और प्रसाद के लिए चूरमा बना लें. इसके बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनिए. कथा के बाद भगवान सत्यनारायण, माता लक्ष्मी, भगवान शिव, माता पार्वती की आरती होती है. इसके बाद प्रसाद बांटे जाते हैं. इस तरह पूजा संपन्न होता है.

Bhadrapada Purnima 2022: कितने प्रकार के होते हैं तर्पण

1- पितृतर्पण

2- मनुष्यतर्पण

3- देवतर्पण

4- भीष्मतर्पण

5- मनुष्यपितृतर्पण

6- यमतर्पण

Bhadrapada Purnima 2022: शुभ मुहूर्त

भाद्रपद मास की पूर्णिमा 10 सितंबर दिन शनिवार को है.

भाद्रपद पूर्णिमा का शुभ समय- 10 सितंबर दिन शनिवार को 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक

अमृत काल- रात 12 बजकर 34 मिनट से देर रात 02 बजकर 03 मिनट तक

भाद्रपद पूर्णिमा का चंद्रोदय का समय- 10 सितंबर को चंद्रमा का उदय शाम 06 बजकर 49 मिनट से होगा

भाद्रपद पूर्णिमा: आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- 09:11 am से 10:44 am

यमगण्ड– 01:52 pm से 03:25 am

आडल योग– 09:37 am से 06:04 am, सितम्बर 11

दुर्मुहूर्त– 06:03 am से 06:53 ma

गुलिक काल– 06:03 am से 07:37 am, 06:53 am से 07:43 am

पञ्चक- पूरे दिन

भाद्रपद पूर्णिमा 2022: आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त– 04:31 am से 05:17 am

अभिजित मुहूर्त– 11:53 am से 12:43 pm

विजय मुहूर्त– 02:23 pm से 03:13 pm

गोधूलि मुहूर्त– 06:20 pm से 06:44 pm

अमृत काल– 12:34 am, सितम्बर 11 से 02:03 am, सितम्बर 11

निशिता मुहूर्त– 11:55 pm से 12:41 am, सितम्बर 11

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola