ePaper

फ्लाइट के टॉयलेट से बरामद जींस में मिला तीन किलो सोना

Updated at : 30 Sep 2023 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लाइट के टॉयलेट से बरामद जींस में मिला तीन किलो सोना

जांच अधिकारियों को संदेह है कि एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ सोने की तस्करी में शामिल हो सकता है. कोलकाता एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं. मोजे, जूते और यहां तक कि शरीर के अंदर भी सोना ले जाने के मामले सामने आये हैं

विज्ञापन

कोलकाता, भारती जैननी : फ्लाई एमिरेट्स की एक फ्लाइट शुक्रवार शाम 7:08 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी. यात्रियों के उतरने के बाद सुरक्षाकर्मी नियमानुसार पूरे विमान की जांच कर रहे थे. जब उन्होंने टॉयलेट खोलकर देखा, तो उन्हें फर्श पर एक जींस पड़ी हुई मिली. सुरक्षाकर्मी उस यात्री को ढूंढने गये, जो चला गया था. उन्होंने जब इस जींस को उठाया, तो वह काफी वजनदार लगी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना दी. जींस हाथ में लेने के बाद पता चला कि उसकी जेब सोने से भरी हुई है. जींस में सोना देखकर सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गये.

कस्टम अधिकारियों का मानना है कि सोना तस्करी के लिए लाया जा रहा

कस्टम विभाग के सूत्रों के मुताबिक जींस में 3.300 किलोग्राम सोने का पेस्ट था, जिसका बाजार मूल्य भारतीय मुद्रा में एक करोड़ 98 लाख रुपये है. कस्टम अधिकारियों का मानना है कि सोना तस्करी के लिए लाया जा रहा था. हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इसमें कौन शामिल है.संबंधित एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, विमान दुबई से कोलकाता आया था. फ्लाइट ईके 572 शाम को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी. टॉयलेट से जींस जब्त कर ली गयी है.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का पीएम मोदी से सवाल : गुनाह 20 ने की सजा ढाई करोड़ लोगों को क्यों..
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ सोने की तस्करी में हो सकता शामिल

जांच अधिकारियों को संदेह है कि एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ सोने की तस्करी में शामिल हो सकता है. कोलकाता एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं. मोजे, जूते और यहां तक कि शरीर के अंदर भी सोना ले जाने के मामले सामने आये हैं. हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उस दिन किसी ने शौचालय में जींस क्यों फेंकी थी और सोना वहीं क्यों छोड़ दिया. पुलिस जांच कर रही है आखिर किसने इस घटना को अंजाम दिया.

Also Read: बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलब किया, भागे-दौड़े पहुंचे ममता बनर्जी कैबिनेट के मंत्री

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola