WB News : आतिशबाजी का गर्भवती महिलाओं पर पड़ सकता है दुष्प्रभाव

Pregnancy Tips
पटाखों की आवाज और धुआं दोनों ही गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्मे बच्चों के लिए संभावित जोखिम पैदा कर सकता हैं. इसलिए गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक शोर और धुएं वाले प्रदूषण क्षेत्रों से बचना चाहिए.
कोलकाता, शिव कुमार राउत : दीपावली के दौरान विशेष कर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. आतिशबाजी से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. यह कहना है टेक्नो इंडिया दामा अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीपा चटर्जी का. उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के शुरुआती चरण में पटाखों की आवाज से गर्भवती महिला को मानिसक तनाव हो सकता है. विकासशील भ्रूण पर भी असर पड़ सकता है. तेज आवाज से गर्भवती महिला में तनाव वाले हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ते भ्रूण को प्रभावित कर सकता है.
पटाखों से निकलने वाला धुआं शरीर के अंदर जाने से हानिकारक साबित हो सकता है. इसमें जहरीले रसायन और सूक्ष्म कण हो सकते हैं. ये प्रदूषक संभावित रूप से रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं. पटाखों की आवाज और धुआं दोनों ही गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्मे बच्चों के लिए संभावित जोखिम पैदा कर सकता हैं. इसलिए गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक शोर और धुएं वाले प्रदूषण क्षेत्रों से बचना चाहिए. गौरतलब है कि सरकार की ओर से पाटाखों को लेक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरुक हो कि पाटाखें हमारे जीवन के लिये हानिकारक है.
Also Read: ममता बनर्जी के विजया सम्मेलन में सुकांत मजूमदार व दिलीप घोष आमंत्रित, सूची में शुभेंदु अधिकारी का नाम नहीं
दिशा आई हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक आई स्पेशलिस्ट डॉ अनन्या गांगुली का कहना है कि दीपावली के दौरान आतिशबाजी से आंखों की सेहत पर भी असर पड़ता है. इसलिए आंखों में कोई गर्म या जलन वाली चीज चली जाये, तो तुरंत साफ पानी से धो लेना चाहिए. यदि संभव हो, तो बर्फ से सिकाई भी कर सकते हैं. साथ ही जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




